फ्रांस ने UNSC में किया भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन, CAA को बताया भारत का आंतरिक मसला

नई दिल्‍ली। भारत में फ्रांस के राजदूत ने यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में भारत की दावेदारी का समर्थन किया। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि उनका देश संस्‍था में भारत की दावेदारी का समर्थन करता है। इस समय यूएनएससी में पांच स्‍थायी सदस्‍य हैं जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस शामिल हैं।

unsc

भारत के फैसले का समर्थन करता है फ्रांस

लेनिन ने कहा है, 'उनका देश यूएनएससी में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन करता है।' इसके साथ ही उन्‍होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को भारत का आंतरिक फैसला बताया और कहा कि फ्रांस इस फैसले का सम्‍मान करता है। यूएनएससी के पांच सदस्यों ने द्वितीय विश्व युद्ध में पांच महान विजेताओं शक्तियों का प्रतिनिधित्व किया था। इन सभी स्थायी सदस्यों के पास वीटो का अधिकार है। इससे पहले इस वर्ष मार्च में भी फ्रांस की तरफ से भारती स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन किया गया था। यूएन में फ्रांस के स्‍थायी प्रतिनिधि फ्रैंकोइस डेलातरे ने तब कहा था कि यूएनएससी में भारत को स्‍थायी सदस्‍यता दिए जाने की बहुत सख्‍त जरूरत है। उन्‍होंने न सिर्फ भारत बल्कि जर्मनी, जापान और ब्राजील का भी नाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+