कमाल का Belly Dance, 'मनवा लागे' गाने पर लड़की के मूव्स पर फिदा लोग, 48 लाख ने देखा VIDEO

Anvita Sundaram का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर 48 लाख से ज्यादा व्यूज आए हैं।

सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, किसी को पता नहीं। अब एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेली डांस करती नजर आ रही। उसको लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही उसके मूव्स की भी तारीफ कर रहे। (वीडियो-नीचे)

'मनवा लागे' पर किया डांस

'मनवा लागे' पर किया डांस

वायरल वीडियो Anwita Sundaram का है। वो डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो यूट्यूब पर काफी फेसम हैं, वहां पर उनके साढ़े पांच लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। यूट्यूब पर वो अपने डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण के 'मनवा लागे' गाने पर बेली डांस किया था, जो काफी हिट रहा। उसको 48 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इस वीडियो को देखकर लोग अन्विता की तारीफ कर रहे।

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए जायेश नाम के यूजर ने लिखा कि बहुत ही खूबसूरत डांस और खूबसूरत एक्सप्रेशन। एक अन्य यूजर सुभि ने लिखा कि इस लड़की को तो मूवी में होना चाहिए, ये कितनी सुंदर है और कितना ज्यादा अच्छा डांस करती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार, ये लड़की बिल्कुल एक्ट्रेस ममता मोहनदास की तरह लगती है। इसका डांस जबरदस्त है। इसके अलावा दूसरे देशों के लोगों ने भी उनके वीडियो को काफी पसंद किया और उस पर जमकर कमेंट किए।

चार साल की उम्र से ले रहीं ट्रेनिंग

चार साल की उम्र से ले रहीं ट्रेनिंग

उनके यूट्यूब चैनल पर लिखी जानकारी के मुताबिक अन्विता का जन्म 2007 में गुड़गांव में हुआ था। चार साल की उम्र में उन्होंने डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। उन्होंने कथक भी सीखा है। भारत के कई शहरों में रहने के बाद वो जापान चली गईं। इसके बाद वो जर्मनी में रहीं। अब वो यूएसए में हैं और वहां से ही अपने डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+