अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए अमेरिका से आईं ये महिला, बेटी के साथ पहुंचीं 'बाबा बर्फानी' के दर पर
Amarnath Yatra 2024: आस्था की मानक अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु देश के कोने-कोने से दर्शन करने आते हैं। 29 जून से शुरू हुई इस पवित्र यात्रा में अभी तक दो लाख से अधिक भक्तों ने 'बाबा बर्फानी' के दर्शन कर लिए हैं। मान्यता है कि जो कोई भी इस शिवलिंग के दर्शन करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ये देश की सबसे कठिन यात्रा में से एक हैं क्योंकि इसका रास्ता काफी पथरीला है और ऊपर से बारिश और ठंड भी इस सफर को मुश्किल बनाते हैं।

लेकिन शिव-शंभू के भक्तों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो तो बाबा के प्रेम में इस कदर लीन होते हैं कि उनपर ना तो ठंड असर करती है और ना ही रास्ते की कठिनाईयां उन्हें तंग करती है।
बाबा के भक्त विश्व के कोने-कोने में हैं
लेकिन हैरत तब होती है जब इस भक्ति में लीन वो लोग होते हैं जो ना तो हमारे देश के निवासी हैं और ना ही हमारी संस्कृति से इनका लेना-देना है लेकिन वो महादेव के भक्त हैं और उनकी भक्ति ही उन्हें सात समंदर पार से यहां खींच लाती है।
अमेरिका की रहने वाली हैं हीथर हैथवे और हडसन हैथवे
ऐसी ही शिवभक्त हैं अमेरिका की रहने वाली हीथर हैथवे और हडसन हैथवे , जो कि असल में मां-बेटी हैं और अमेरिका से अमरनाथ की यात्रा करने आई हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।
'मैं भारत देश का और भारत सरकार को धन्यवाद देती हूं'
मां हीथर हैथवे और बेटी हडसन हैथवे ने कहा कि 'आज उनका बड़ा ख्वाब पूरा होने जा रहा है इसके लिए मैं भारत देश का और भारत सरकार को धन्यवाद देती हूं।'
'शिवलिंग के दर्शन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता है'
मालूम हो कि स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत तो होता ही है और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अमरनाथ गुफा के अंदर शिव-शंभू स्वयं निवास करते हैं तो वहीं यहां का 'बर्फानी शिवलिंग' भी अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे हैं।
माता पार्वती ने भगवान शिव से 'अमरत्व' का राज पूछा था
कहा जाता है कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से 'अमरत्व' का राज पूछा था। लेकिन शिव जी उनकी बात को टाल रहे थे लेकिन जब पार्वती जी उनके पीछे ही पड़ गई तो उन्होंने कहा कि 'चलो बताता हूं' और फिर वो माता को लेकर अमरनाथ गुफा पहुंचे और यहीं पर उन्होंने वो राज बयां किया।
19 अगस्त तक जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
मालूम हो कि अमरनाथ गुफा तक की यात्रा पहलगाम से होती है, जिसमें रास्ते में 'चंदनवाड़ी', 'पंचतरिणी', 'शेषनाग' और 'गणेश टॉप' आते हैं। 29 जून से शुरू हुई ये यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी।
💥 Mother & daughter came from America to do Amarnath Yatra
— Data Statistica (@Data_Statistica) July 10, 2024
My dream is coming true today, I had dreamed of doing Yatra years ago
It was possible only because of the Indian government, has made very good arrangements
— Heather & Hudson Hathaway, USA
pic.twitter.com/bTxBRVfFfk












Click it and Unblock the Notifications