पंजाब CM अमरिंदर बोले- 'अमित शाह की अपील को किसान स्वीकार करें' किसान आज करेंगे अहम फैसला

पंजाब CM अमरिंदर बोले- 'अमित शाह की अपील को किसान स्वीकार करें' किसान आज करेंगे अहम फैसला

नई दिल्ली: Farmers Protesting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Farmers protest ) कर रहे किसानों से शनिवार (28 नवंबर) को अपील की है। अमित शाह ने कहा है कि सरकार वार्ता करने के लिए तैयार है। अमित शाह की अपील पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने प्रतिक्रिया दी है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अमित शाह की अपील को किसान स्वीकार करें...क्योंकि बातचीत के ही जरिए समस्या का हल निकलेगा। वहीं किसानों के नेता जगजीत सिंह और शिवकुमार कक्का ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार हमसे बातचीत करने को तैयार है लेकिन इसके साथ उन्हें शर्त नहीं रखनी चाहिए।

Recommended Video

    Farmers Protest: Amit Shah की सशर्त बातचीत की अपील पर आज फैसला लेंगे किसान | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    किसान नेता ने कहा, हमें अमित शाह के अपील का तरीका पसंद नहीं आया, जिसमें उन्होंने कहा कि पहले हमें विरोध करने के लिए जगह दी जाएगी और हमें वहां जाना होगा फिर बातचीत होगी। बातचीत के शर्त लगाना ये हमें ठीक नहीं लगा।

    केंद्र सरकार का फैसला स्वागत योग्य कदम: पंजाब CM अमरिंदर

    अमित शाह की अपील कैप्टन अमरिंदर ने कहा यह बड़े पैमाने पर देखा जाए तो ये किसानों के हित में है। 3 दिसंबर से पहले किसानों के साथ बातचीत करने की अमित शाह द्वारा पेशकश एक अच्छी पहल है। किसानों को सुनने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की गई पहल एक स्वागत योग्य कदम हैं।

    किसान सुबह 9 बजे सिंधु बॉर्डर पर करेंगे आज बैठक

    अमित शाह की अपील पर हालांकि किसानों ने कहा है कि वो विचार करने के लिए तैयार है। जिसके लिए किसान आज रविवार (29 नवंबर) को सुबह 9 बजे सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठक होगी। किसान नेता ने साफ-सफा कहा है कि हम सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन उसमें किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं होनी चाहिए। हमें इस बात का दुख है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से बात करने के लिए शर्त लगाई है।

    अमित शाह ने क्या की अपील?

    शनिवार को अमित शाह ने कहा है कि अगर किसान ऐसा चाहते हैं कि भारत की सरकार उनसे फौरन 3 दिसंबर से पहले बात करे तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसी ही आप निर्धारित स्थान पर शिफ्ट हो जाएंगे, उसके दूसरे दिन भारत सरकार आपसे बातचीत के लिए तैयार है।

    अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से सटे अलग-अलग हाइवे पर किसान भाई खुले में ठंड में बैठे हैं, इन सभी से मेरा अपील है आपको दिल्ली पुलिस एक बड़े मैदान में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है, आप वहां शिफ्ट हो जाइए आपको सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+