नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल में विलीन हुई इंडिया गेट की 'अमर जवान ज्योति'
नई दिल्ली, 21 जनवरी: राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर की अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल के साथ विलीन कर दिया गया है। इसके साथ ही 50 साल से शहीदों की याद में इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति बंद हो गई है। अब वार मेमोरियल में ही मशाल जलेगी। आज, 21 जनवरी को एक कार्यक्रम में अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल के साथ विलीन कर दिया गया। सेना के जवानों ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से नेशनल वार मेमोरियल शिफ्ट किया।

अमर जवान ज्योति की लौ को इंडिया गेट पर बने नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल में मिला दिया गया। जिसके बाद अमर जवान ज्योति की मशाल बंद हो गई। इंडिया गेट के पास 40 एकड़ जमीन पर करीब 176 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल वॉर मेमोरियल में एक मशाल जलती रहेगी। बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने पहले विश्व युद्ध के बाद भारतीय सैनिकों की याद में इंडिया गेट बनाया था। 1971 युद्ध में शहीद सैनिकों के सम्मान में इंडिया गेट पर मशाल 'अमर जवान ज्योति' जलाई गई। अमर जवान ज्योति जंग के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि के तौर पर में इंडिया गेट के नीचे 24 घंटे जलती रहती है।
विपक्ष ने जताया कड़ा एतराज
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) की मशाल में विलीन किए जाने पर विपक्ष ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस और दूसरे दलों ने इस तरह से इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को हटा देने पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। वहीं सरकार ने कहा है कि अमर जवान ज्योति को सिर्फ शिफ्ट किया गया है।
इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति
इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। पीएमो मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि पूरा राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, ऐसे में मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब नेताजी की ग्रेनाइट से बनी भव्य मूर्ति को इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा और जब तक वो प्रतिमा पूरी बनकर तैयार नहीं हो जाती है, तब तक वहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण मैं 23 जनवरी को नेताजी के जन्मदिवस पर करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications