अमांडा सर्नी ने लिखा पोस्‍ट, किसानों पर किए ट्वीट पर मिले 100 डॉलर, मिया खलीफा ने भी भरी हामी, जानें मामला

अमांडा सर्नी ने लिखा पोस्‍ट, किसानों पर किए ट्वीट पर मिले 100 डॉलर, मिया खलीफा ने भी भरी हामी

Kisan Protest: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर किसान लगातार दिल्‍ली में डेरा जमाए हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान इन तीन कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे है। वहीं किसानों के समर्थन में अंतराष्‍ट्रीय हस्तियां भी शामिल हो चुकी है। जिसमें अमेरिकी एक्ट्रेस अमांडा सर्नी (Amanda Cerny) और एक्ट्रेस मिया खलीफा (Mia Khalifa) भी लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को एक ट्वीट के अनुसार 100-100 डॉलर भी दिए।

Amanda Cernys

Recommended Video

    Farmers Protest: Mia Khalifa ने Priyanka Chopra से पूछा- खामोश क्यों हैं? | वनइंडिया हिंदी

    किसानों के समर्थन में आई अमांडा सर्नी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उन पर ये भी आरोप लगाया गया कि वो पैसे लेकर किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रही हैं। जिस पर इन अमेरिकी एक्‍ट्रेन ने चुटकी लेते हुए अब ट्रोलर पर निशाना साधा है। अमांडा ने 100 डॉलर का स्‍क्रीन सार्ट अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्‍ट किया है। वो ट्रोलर को जवाब देने के साथ उनसे मजा ले रही हैं। यूजर्स को जवाब देने के लिए उन्‍होंने लिखा एक ट्वीट के हिसाब से उन्‍होंने 100- 100 डॉलर लिए हैं। इसका जवाब देते हुए एक्‍ट्रेस मिया खलीफा ने जवाब देते हुए अमांडा सेर्नी को धन्‍यवाद द‍िया है।

    Amanda Cernys

    मिया खलीफा को जवाब देते हुए अमांडा सर्नी ने लिखा, "मुझे पहले भुगतान करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरा एप्पल वॉलेट वैसे भी खाली ही था।" मिया खलीफा ने जो डॉलर का फोटो साझा किया उससे पता चल रही है कि अमांडा सर्नी को 100 डॉलर दिये गए थे। वहीं अमांडा सर्नी ने उन्हें 100 डॉलर दिये। इस स्क्रीन शॉट को साझा करते हुए मिया खलीफा ने लिखा, "और ठीक उसी तरह, दो लड़कियों ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सरकार को हिलाकर रख दिया. एक ट्वीट एक बार में अमांडा सर्नी, किसानों के लिए..."

    बता दें दोनों ही एक्‍ट्रेस लगातार किसानों के पक्ष में एक बाद एक ट्वीटर पर अपने विचार बेबाकी से कर रही हैं। इसके जरिए वो भारतीय किसानों की सबसे बड़ी हितैशी बनने की कोशिश कर रही हैं। अमांडा सर्नी ने बॉलीवुड कलाकारों को भी उनके ट्वीट को किसान आंदोलन का दुष्प्रचार बताने पर जवाब दिया था। ट्वीटर पर अमांडा सर्नी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक लड़की ट्रैक्टर चला रही थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए अमांडा सर्नी ने लिखा, "अगर आप आज कुछ खाते हो तो उसके लिए किसानों को धन्यवाद कहो। "

    https://www.filmibeat.com/photos/payal-rajput-65090.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+