अमानतुल्ला को 6 समितियों में मिली जगह, कुमार समर्थकों का कद घटा, AAP में शुरू हो सकता है नया बखेड़ा
2017-2018 के लिये विधानसभा की समितियों के पुनर्गठन के लिये जारी आदेश में ओखला से विधायक खान को छह समितियों में जगह दी गयी है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी घमासान जारी है, इसी बीच निलंबित विधायक अमानतुल्ला खान को विधानसभा की समितियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 2017-2018 के लिये विधानसभा की समितियों के पुनर्गठन के लिये जारी आदेश में ओखला से विधायक खान को छह समितियों में जगह दी गयी है। इतना ही नहीं पिछले साल अश्लील सीडी प्रकरण में मंत्री पद से बर्खास्त किये गये संदीप कुमार को भी अनुसूचित जाति जनजाति समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति में खान को भी सदस्य बनाया गया है।
विधानसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमानतुल्ला खान को एससी एसटी समिति के अलावा विशेषाधिकार समिति, विधायकों के वेतन भत्ते संबंधी समिति, आचार समिति, गैर सरकारी एवं प्रस्ताव समिति का सदस्य बनाया गया है जबकि खान को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चालू वित्त वर्ष के लिये विधानसभा की कुल समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इनमें से छह महत्वपूर्ण समितियों में खान को जगह दी गयी है।
आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में अमानतुत्ला खान को पार्टी से 3 मई को निलंबित किया गया था। विधानसभा समितियों का जो पुनर्गठन हुआ है उसमे कुमार विश्वास के समर्थक विधायकों का कद घटा है। इस पूनर्गठन के बाद से आम आदमी पार्टी में एक और बखेड़ा होने की संभावना है।
अमानतुल्ला खान ने कुमार विश्वास पर संघ और बीजेपी का एजेंट होने के आरोप लगाए थे। जिस पर जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने कहा था कि अमानतुल्ला खान सिर्फ एक मोहरा हैं और पार्टी में कोई और उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। हालांकि, विश्वास ने किसी का नाम नहीं लिया था।{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications