अलवर मॉब लिचिंग पर पूछा सवाल तो पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को कहा- नफरत का सौदागर

मॉब लिचिंग पर पूछा सवाल तो पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को कहा- नफरत का सौदागर

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के शक में भीड़ द्वारा रकबर नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल उठाने पर पीयूष गोयल ने उन्हें नफरत का सौदागर कहा है। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए ट्वीट किया 'राहुल गांधी हर एक क्राइम पर खुशी से उछलना बंद करो. राज्य मामले पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। आप हर मौके पर समाज को बांटने की कोशिश करते हो और फिर घड़ियाली आंसू बहाते हो। बहुत हो गया, तुम नफरत के सौदागर हो।'

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के शक में भीड़ द्वारा रकबर नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल उठाने पर पीयूष गोयल ने उन्हें नफरत का सौदागर कहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए ट्वीट किया राहुल गांधी हर एक क्राइम पर खुशी से उछलना बंद करो. राज्य मामले पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। आप हर मौके पर समाज को बांटने की कोशिश करते हो और फिर घड़ियाली आंसू बहाते हो। बहुत हो गया, तुम नफरत के सौदागर हो। राहुल गांधी ने अलवर में मॉब लिंचिंग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है, अलवर में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए रकबर खान को केवल 6 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल में पहुंचाने में पुलिस को 3 घंटे का समय लगा। क्यों? रास्ते में उन्होंने चाय के लिए ब्रेक भी लिया। यह मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है, जहां मानवता को नफरत में बदल दिया गया है, लोगों को कुचल दिया जाता है और मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। बता दें कि राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के शक में भीड़ द्वारा रकबर खान नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस पर घायल रकबर को देरी से अस्पताल ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर से पता चला है कि पुलिस को घटना के बारे में 12.41 बजे फोन आया और वो 1.20 बजे करीब मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ गए नव‍ल किशोर के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने पहले रकबर के शरीर को धोया क्‍योंकि वो कीचड़ से सना था। इसके बाद नवल किशोर के घर से उन्‍होंने गाड़ी का इंतजाम किया ताकि गायों को स्‍थानीय गौशाला ले जाया जा सके। घायल को अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने रास्ते में रुककर चाय भी पी। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट में अलवर मॉब लिंचिंग का हवाला देते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में राजस्थान के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अवमानना के आरोपों पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा।

राहुल गांधी ने अलवर में मॉब लिंचिंग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है, 'अलवर में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए रकबर खान को केवल 6 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल में पहुंचाने में पुलिस को 3 घंटे का समय लगा। क्यों? रास्ते में उन्होंने चाय के लिए ब्रेक भी लिया। यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया' है, जहां मानवता को नफरत में बदल दिया गया है, लोगों को कुचल दिया जाता है और मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।'

बता दें कि राजस्थान के अलवर में गौ तस्करी के शक में भीड़ द्वारा रकबर खान नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस पर घायल रकबर को देरी से अस्पताल ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर से पता चला है कि पुलिस को घटना के बारे में 12.41 बजे फोन आया और वो 1.20 बजे करीब मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ गए नव‍ल किशोर के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने पहले रकबर के शरीर को धोया क्‍योंकि वो कीचड़ से सना था। इसके बाद नवल किशोर के घर से उन्‍होंने गाड़ी का इंतजाम किया ताकि गायों को स्‍थानीय गौशाला ले जाया जा सके। घायल को अस्पताल ले जाते समय पुलिस ने रास्ते में रुककर चाय भी पी।

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट में अलवर मॉब लिंचिंग का हवाला देते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में राजस्थान के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अवमानना के आरोपों पर 20 अगस्त को सुनवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+