आलोक वर्मा ने दिल्ली HC में दाखिल किया जवाब, बोले- राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोप गंभीर, जांच जरूरी

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए डायरेक्टर आलोक वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ना केवल झूठ करार दिया है बल्कि ये भी कहा कि स्पेशल डायरेक्टर ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे काल्पनिक हैं और उनकी सोच का हिस्सा हैं। राकेश अस्थाना ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी और आलोक वर्मा पर आरोप लगाए थे।

Alok Verma tells Delhi High Court, charges against Rakesh Asthana are serious

आलोक वर्मा ने अपने जवाब में कहा है कि राकेश अस्थाना के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले किसी भी नियम को नजरअंदाज नहीं किया गया। बता दें कि अस्थाना की तरफ से कहा गया था कि उनके खिलाफ नियमों को ताक पर रखकर एफआईआर दर्ज की गई और उनको गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई डायरेक्टर ने ऐसा किया।

अपने जवाब में आलोक वर्मा ने कहा कि जो आरोप राकेश अस्थाना और अन्य लगे हैं, वे बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए ताकि लोगों का भरोसा सीबीआई पर कायम रहे। बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद राकेश अस्थाना हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने अस्थाना की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+