विंता नंदा के आरोपों पर आलोक नाथ ने तोड़ी चुप्पी, बताई खमोश रहने की वजह

नई दिल्ली। कुछ समय पहले मीटू कैंपेने के तहत कई एक्टर्स पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे। इस कड़ी में संस्कारी बापू आलोकनाथ पर लेखिका विंता नंदा ने रेप का आरोप लगाया था। मामले में आलोक नाथ लंबे समय से चुप थे। लेकिन हाल ही में जब उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली तो उन्होंने खुलकर अपनी चुप्पी का कारण बताया।

alok nath finally spoke over the allegations vinta nanda placed on him in me too

उन्होंने कहा कि मैं चुप था क्योंकि माननीय कोर्ट और मेरे अपने वकीलों ने मुझे चुप रहने की सलाह दी थी। शायद गुस्से में मुंह से कुछ शब्द निकले हो वरना मैं पूरे समय शांत रहा। अभी भी कोई टिप्पणी करना मेरे लिए ठीक नहीं लेकिन हमें अग्रिम जमानत मिली है और इस बात के लिए हम आभारी हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे जब भी बोलने की हालत में होंगे खुलकर बात करेंगे। साथ ही अपनी पत्नी आशू का जिक्र करते हुए आलोक नाथ ने कहा कि वो मेरे लिए एक शक्ति स्तंभ है। मैं उसका और भगवान का आभारी हूं वो पूरे सफर में मेरे साथ रही। मेरी सच्चाई ही उनकी सच्चाई है और ये भगवान की सच्चाई है। आलोक नाथ ने कहा कि कानूनी तौर पर उनका अगला कदम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि ये लड़ाई सही निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली विंता नंदा ने अब दिया ऐसा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+