'लुंगी को छोड़ वहां सभी टूल्स असमिया लोगों के हैं', हिमंत बिस्व सरमा ने मिया म्यूजियम पर उठाए सवाल, होगी जांच
असम के गोलपारा जिला में मिया म्यूजियम का उद्घाटन किया गया है। जिसके बाद इसको लेकर काफी विवाद बढ़ गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संग्रहालय के फंडिंग को लेकर सवाल उठाया है।
Miya Museum controversy: असम के गोलपारा जिला में मिया म्यूजियम का उद्घाटन किया गया है। जिसके बाद इसको लेकर काफी विवाद बढ़ गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संग्रहालय के फंडिंग को लेकर सवाल उठाया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने संग्राहलय को सील कर दिया है। मिया संग्रहालय के दरवाजे पर एक नोटिस चस्पा किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य पुलिस फंडिंग के सोर्स की जांच करेगी जिसका इस्तेमाल राज्य में मिया संग्रहालय स्थापित करने के लिए किया गया था। बता दें कि हाल ही में असम के गोलपारा जिले के अंतर्गत दपकारविता के लखीपुर में एक मिया संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नए मिया संग्रहालय की फंडिंग की जांच कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। कहा कि मिया संग्रहालय की स्थापना में शामिल लोग जांच के दायरे में आएंगे।
किया जाएगा मामला दर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संग्राहलय में नया किया है? वहां रखे गए टूल्स और उपकरण में 'लुंगी' को छोड़कर सब असमिया लोगों के हैं। उन्हें सरकार को यह साबित करना होगा कि 'नंगोल' का उपयोग केवल मिया लोग करते हैं, अन्य नहीं, अन्यथा मामला दर्ज किया जाएगा।
सरकार करेगी कार्रवाई
सीएम बिस्व सरमा ने कहा किराज्य के बुद्धिजीवियों को इस पर विचार करना चाहिए। जब मैंने मिया शायरी के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने मुझे सांप्रदायिक कहा। अब मिया कविता, मिया स्कूल, मिया संग्रहालय यहां हैं। कार्यालय खुलने के बाद मामले पर सरकार कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें- 'गांधी परिवार एक्सपायरी ड्रग, राहुल गांधी राजनीति के लायक नहीं...', CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर तंज












Click it and Unblock the Notifications