दो दिनों के भीतर तीनों राज्यों को मिलेंगे मुख्यमंत्री, एमपी बीजेपी प्रभारी का बड़ा दावा
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में जबरदस्त जीत दर्ज की है। लेकिन अभी तक किसी राज्यों में मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर बीजेपी हाईकमान लगातार बैठक कर रही है। मुख्यमंत्रियों के चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच मध्य प्रदेश बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव ने बड़ा दावा किया है।
मुरलीधर राव ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। वे संबंधित राज्यों का दौरा करेंगे और पार्टी दो दिनों के भीतर उन तीन राज्यों के लिए अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेगी।

मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस के बीच बीजेपी ने गुरुवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की घोषणा की।भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को मंजूरी दे दी है। राजस्थान में पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेश पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्बनान सोनोवाल और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 230 सीट में से 163 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की। कांग्रेस को 66 सीट मिली। राजस्थान में कांग्रेस ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 54 सीटें मिलीं। प्रियंका चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में देरी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया।
यह भी पढ़ें- बाबा बालक नाथ होंगे राजस्थान का सीएम? सस्पेंस के बीच बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और पर्यवेक्षकों से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications