इलाज के लिए मुंबई गए मंत्री गोपाल राय, सिसोदिया संभालेंगे उनके विभाग की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)को पर्यावरण विभाग समेत मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai)के दूसरे विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) अपने इलाज के लिए मुंबई गए हैं। इसी वजह से दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है।

All portfolios of Delhi Cabinet Minister Gopal Rai allotted to Deputy CM Manish Sisodia

गोपाल राय को पूर्व में रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। अब उसका आगे का इलाज कराने के लिए ही वह मुंबई गए हैं। वह करीब 20 दिन वहीं रहने वाले हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन व वन्य जीव विभाग शामिल हैं।

इससे पहले नवंबर महीने में गोपाल राय कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। गोपाल राय से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+