All Party Delegations: शशि थरूर से लेकर सुप्रिया सुले तक, कौन करेगा किन देशों का दौरा, यहां देखें पूरी लिस्ट

All Party Delegations: भारत सरकार ने पाकिस्तान और पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए अपने डेलिगेट्स को कई देशों के दौरे पर भेज रहा है। भारत पाकिस्तान के करतूतों को बेनकाब करने के लिए यह रणनीति अपनाई है।

इसके तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया गया है जो विश्व के प्रमुख देशों का दौरा कर भारत का पक्ष रखेंगे।

All-Party-Delegations-Shashi-Tharoor

आपको बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए के आतंकवादी हमले के बाद आतंकियों के सफाए के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है।

All Party Delegations: किरण रिजिजू ने की सदस्यों की लिस्ट जारी

केंद्र सरकार द्वारा यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी वैश्विक रणनीति को मजबूत करने में जुटा है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की और प्रतिनिधिमंडलों की सूची भी जारी की है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,"#OperationSindoor के तहत 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से संपर्क करेंगे, जो आतंकवाद के खिलाफ हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह रहा सांसदों और प्रतिनिधियों की सूची, जो इस एकजुट भारत की आवाज बनेंगे।"

हर प्रतिनिधिमंडल के साथ एक वरिष्ठ राजनयिक अधिकारी भी शामिल किया गया है, जो भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।

All Party Delegations: कौन जाएगा कहां? जानिए सातों प्रतिनिधिमंडलों की पूरी सूची

1. अमेरिका, गयाना, पनामा, ब्राज़ील और कोलंबिया

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर करेंगे। उनके साथ ये सदस्य शामिल होंगे:

  • एलजेपी की शांभवी चौधरी
  • जेएमएम के डॉ. सरफराज अहमद
  • टीडीपी के जीएम हरीश बालयागी
  • भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी व तेजस्वी सूर्या
  • शिवसेना के मिलिंद देवड़ा
  • भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता
  • इस प्रतिनिधिमंडल के साथ राजदूत तरणजीत सिंह संधू रहेंगे।

2. मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका

इस दल का नेतृत्व एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले करेंगी इनके साथ होंगे:

  • भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी और अनुराग ठाकुर
  • टीडीपी के एलएसके देवरायालु
  • कांग्रेस के मनीष तिवारी और आनंद शर्मा
  • पूर्व विदेश मंत्रालय प्रवक्ता और अनुभवी राजनयिक राजदूत सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

3. सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया

इस समूह का नेतृत्व भाजपा के बैजयंत पांडा करेंगे और उनके साथ एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी होंगे अन्य सदस्य:

  • भाजपा के निशिकांत दुबे, फैगनन कोन्याक, और रेखा शर्मा
  • सतनाम सिंह संधू और गुलाम नबी आज़ाद
  • राजनयिक प्रतिनिधि राजदूत हर्ष श्रृंगला भी इसका हिस्सा होंगे

4. यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे। अन्य प्रमुख सदस्य:

  • शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी
  • कांग्रेस के अमर सिंह
  • पत्रकार और पूर्व सांसद एमजे अकबर
  • राजदूत पंकज सरन भी इस दल का हिस्सा होंगे।

5. इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर

  • इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू के संजय झा करेंगे।
  • इस दल के अन्य सदस्यों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

6. संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लाइबेरिया और सिएरा लियोन

  • इस दल का नेतृत्व शिवसेना के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे करेंगे।

7. स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस

  • इस दल का नेतृत्व डीएमके नेता कनिमोळी करेंगी।

All Party Delegations: भारत की रणनीति और उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य इन प्रतिनिधिमंडलों के जरिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से संबंधों को उजागर करना, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के दृष्टिकोण से अवगत कराना और वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। यह पहल भारत की विदेश नीति में बहुपक्षीय सहभागिता की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास के रूप में देखी जा रही है। इस प्रकार की सर्वदलीय पहल भारत की लोकतांत्रिक एकता और आतंकवाद के खिलाफ सभी दलों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक कूटनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ ठोस आवाज है। आने वाले समय में इन प्रतिनिधिमंडलों की रिपोर्ट और प्रभाव को लेकर वैश्विक हलकों में खास नजर रखी जाएगी। यह अभियान भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक निर्णायक अध्याय बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+