कादर खान के निधन से सदमे में फैंस, सोशल मीडिया पर उमड़ा आंसुओं का सैलाब
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कादर खान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यानी आज निधन हो गए। उन्होंने कनाडा के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे लीं। वे सांस की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा उन्हें निमोनिया की शिकायत भी थी। वे 81 साल के थे और कनाडा में बेटे और बहु के साथ रह रहे थे। 80 और 90 की दशक में बेहतरीन किरदारों से अपनी पहचान बनाने वाले कादर खान की मौत से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि देशभर के उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है। कादर खान एक शानदार डायलॉग राइटर भी थे। अमिताभ की कई फिल्मों के लिए उन्होंने डायलॉग लिखे।

बता दें कि हाल ही में खान की मौत की झूठी खबर से भी देशभर में खूब बवाल मचा था। कादर खान के बेटे ने इस खबर को खारिज किया था। बेटे सरफराज ने बताया कि हाल ही में घुटनों की सर्जरी होने के बाद उन्हें चलने को कहा गया था लेकिन बीमारी के कारण वे कभी दोबारा नहीं उठ सके।
कादर खान की मृत्यू के बाद उनके फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इसे नए साल की बुरी शुरुआत बता रहे हैं। कोई उनके किए कामों को याद कर रहा है तो कोई उनकी आत्मा की शांति की दुआएं कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Kader Khan: अफगानिस्तान के काबुल से मुंबई आया था बॉलीवुड में कॉमेडी का बादशाह और असली 'काबुलीवाला'












Click it and Unblock the Notifications