किसानों के साथ बैठक के बाद बोले सीएम फडणवीस- हमने किसानों की ज्यादातर मांग मान ली है

मुंबई। नासिक से छह मार्च को 'लॉन्ग मार्च' पर निकले महराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के 35,000 से अधिक किसान रविवार को मुंबई पहुंचे। किसानों के प्रदर्शन के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। ये बैठक करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सरकार ने किसानों की मांगों पर लिखित भरोसा देने की बात कही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए कहा कि- हमने किसानों की ज्यादातर मांग मान ली है, इसके लिए हमने लिखित आश्वासन भी दिया है। इससे पहले रविवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग के बाद छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। विपक्षी दलों के साथ भाजपा नीत गठबंधन के घटक शिवसेना ने भी इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। शिवसेना यूथ विंग के नेता आदित्य ठाकरे ने यहां किसानों से मुलाकात की। बाद में वह रैली में शामिल भी हुए।

farmer

LIVE Feed
Mar 12, 2018, 6:01 PM IST

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए कहा कि- हमने किसानों की ज्यादातर मांग मान ली है, इसके लिए हमने लिखित आश्वासन भी दिया है।
Mar 12, 2018, 5:59 PM IST

महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि किसानों के साथ बैठक हुई है। सभी बातों पर चर्चा हुई। जल्द ही उनके नेता आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करेंगे।
Mar 12, 2018, 5:57 PM IST

सरकार ने किसानों की मांगों पर लिखित भरोसा देने की बात कही
Mar 12, 2018, 5:57 PM IST

मुख्यमंत्री के साथ बैठक करीब तीन घंटे तक चली
Mar 12, 2018, 5:56 PM IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की
Mar 12, 2018, 2:54 PM IST

180 किलोमीटर पैदल चलकर आए किसानों का मुंबई के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।
Mar 12, 2018, 2:43 PM IST

किसान नेता अजित नवले ने कहा है कि एक भी मांग नहीं मानी तो किसान आजाद मैदान में ही अन्न त्याग कर देंगे।
Mar 12, 2018, 2:41 PM IST

विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने किसानों की सभी मांगें तत्काल मानने की मांग की।
Mar 12, 2018, 2:02 PM IST

गिरिश महाजन किसानों के संपर्क में पहले दिन से ही हैं लेकिन वे अपने मार्च को लेकर डटे रहे: देवेंद्र फडणवीस
Mar 12, 2018, 2:02 PM IST

हम मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक हैं। मोर्चा शुरू होने के पहले दिन से ही हम विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे: देवेंद्र फडणवीस
Mar 12, 2018, 1:19 PM IST

घमंड छोड़कर किसानों की मांगें माने पीएम और सीएम: राहुल गांधी
Mar 12, 2018, 1:18 PM IST

किसान आंदोलन जनशक्ति का शानदार उदाहरण है: राहुल गांधी
Mar 12, 2018, 1:05 PM IST

किसानों का प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों के साथ राज्य सरकार से मिलने महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचा।
Mar 12, 2018, 1:05 PM IST

हम लोन माफी की मांग के मुद्दे पर गंभीर हैं, इस पर हम अच्छा निर्णय लेंगे और किसानों की स्वीकृत मांगों के लिए लिखित आश्वासन दिया जाएगा: गिरिश
Mar 12, 2018, 1:04 PM IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरिश महाजन ने कहा कहा कि, किसानों के साथ दोपहर 1 बजे बैठक है। इस बैठक में 80-90 प्रतिशत मामले सुलझ जाएंगे।
Mar 12, 2018, 12:24 PM IST

किसानों का 12 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा, 1 बजे सीएम से करेगा मुलाकात।
Mar 12, 2018, 11:11 AM IST

किसानों के लिए जो फडणवीस सरकार ने किया है, वो एक मिसाल है: शाहनवाज हुसैन
Mar 12, 2018, 11:09 AM IST

सरकार से अपनी मांगों के लिए नारेबाजी करते किसान
Mar 12, 2018, 10:42 AM IST

आज सुबह 5 बजे जेजे फ्लाईओवर ब्रिज से गुजरती किसानों की रैली
Mar 12, 2018, 10:40 AM IST

किसानों की रैली पर बोले राहुल गांधी, 'यह केवल महाराष्ट्र के किसानों का नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों का मुद्दा है।'
Mar 12, 2018, 10:13 AM IST

ऑल इंडिया किसान सभा के नेतृत्व में महाराष्ट्र के किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ दोपहर 2 बजे मुलाकात करेंगे।
Mar 12, 2018, 9:36 AM IST

बीजेपी सरकार ने जो उनसे वादा किया है, वह उसे निभाए: सीताराम येचुरी
Mar 12, 2018, 9:36 AM IST

सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि किसानों को खैरात नहीं, वही मिलना चाहिए जो उनका हक है
Mar 12, 2018, 9:34 AM IST

मुंबई में आज दसवीं की परीक्षा हैं इसलिए उनके मोर्चा और रैली की वजह से शहर में जाम की समस्या पैदा न हो इसलिए किसान रात में मैदान पहुंच गए थे।
Mar 12, 2018, 9:14 AM IST

मुंबई के आजाद मैदान में ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन करते किसान।
Mar 12, 2018, 8:42 AM IST

ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस(ट्रैफिक) अमितेश कुमार का कहना है कि किसान मोर्चे की वजह से किसी भी रोड को बंद नहीं किया गया है और न ही कोई रूट डाइवर्ट किया गया है।
Mar 12, 2018, 8:40 AM IST

छोटे वाहनों के लिए एक तरफ का रास्ता (वन वे) चालू रहेगा, लेकिन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाने की परमिशन है।
Mar 12, 2018, 8:35 AM IST

किसान मोर्चे के कारण सोमवार को सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर बड़े वाहनों को बैन कर दिया गया है।
Mar 12, 2018, 8:35 AM IST

प्रदर्शन कर रहे किसानों को कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का समर्थन मिला है।
Mar 12, 2018, 8:34 AM IST

सोमवार को किसान मुंबई में बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं। कर्जमाफी और उचित मूल्य की मांग कर रहे किसानों की योजना महाराष्ट्र विधानसभा घेरने की है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+