नोटबंदी के फैसले से नाराज बैंकर्स यूनियन ने मांगा RBI गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा

यूनियन के उपाध्यक्ष थॉमस फ्रैंको ने आरबीआई गवर्नर को बिना तैयारी के फैसला लेने और आर्थिक तंगी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू किए जाने पर ऑल इंडिया बैंकर्स यूनियन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा मांगा है। यूनियन ने उन पर बिना तैयारी के फैसला लागू करवाने का भी आरोप लगाया।

Urjit Patel

यूनियन के उपाध्यक्ष थॉमस फ्रैंको ने आरबीआई गवर्नर को बिना तैयारी के फैसला लेने और आर्थिक तंगी के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह यूनियन देश के राष्ट्रीय, निजी सेक्टर, कोऑपरेटिव और क्षेत्रीय बैंकों के 2.5 लाख सीनियर बैंक अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा, '11 बैंक अधिकारियों समेत तमाम लोगों की हुई मौतों की नैतिक जिम्मेदारी आरबीआई गवर्नर को लेनी चाहिए और उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वर्तमान आरबीआई गवर्नर सही फैसले लेने में विफल रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा है।'

सीनियर बैंकर ने 500 रुपये की जगह 2000 रुपये का नोट पहले उतारने पर भी सवाल किया और कहा, 'आरबीआई गवर्नर ने 200 के नोट पर साइन किए। उनकी टीम को इस बात का अहसास क्यों नहीं हुआ कि 2000 रुपये के नोट का साइज 1000 रुपये के नोट से छोटा है। इससे दो लाख बैंक एटीएम मशीनों को एक साथ कैसे बदला जा सकेगा?'

फ्रैंको ने आरबीआई को कोसते हुए कहा कि नोटबंदी के मामले में यह पूरी तरह विफल रहा है और सरकार को सही ढंग से सलाह भी नहीं दे पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+