'आप' से हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस, केजरीवाल पर निगाहें
कांग्रेस ने शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी के समर्थन की चिट्ठी उप राज्यपाल नजीब जंग को सौंपकर दिल्ली की लड़ाई को और भी रोचक बना दिया है। चिठ्ठी में आप से दर्खास्त की गयी है कि वह कांग्रेस के साथ दिल्ली में सरकार बनाये।
जिस पर 'आप' की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, हालांकि शुक्रवार को पहले ही 'आप' नेता कुमार विश्वास ने बीजेपी के सरकार बनाने के इंकार के बाद जरूर कहा था कि 'आप' के पास अभी सारे विकल्प खुले हैं, जिस पर सोच-विचारकर फैसला लिया जायेगा जिसके बाद राजनीतिक पंडितों ने कहना शुरू कर दिया था कि अब शायद 'आप' भी जोड़-तोड़ की राजनीति करने वाली है।
हालांकि 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर राजनीतिक मामलों की बैठक के बाद पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा, "हमने आज (शुक्रवार) सभी संभावनाओं पर चर्चा की। लेकिन हमने तय किया है कि सरकार बनाने के लिए हम न तो किसी से समर्थन लेंगे और न ही किसी को समर्थन देंगे।"
इससे पहले यादव ने कहा था कि आप को न तो बहुमत हासिल है और न ही यह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनाने की संभावना तलाशने के लिए उपराज्यपाल जंग के बुलावे पर आप के संस्थापक नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंग से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल शनिवार सुबह 10:30 बजे के आसपास जंग से मुलाकात करेंगे।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह सरकार नहीं बना सकती। विधानसभा चुनाव में भाजपा 31 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे कम से कम 36 सीटें चाहिए। दूसरे स्थान की पार्टी आप को 28 सीटें मिली हैं।
फिलहाल राज्यपाल के सामने अरविंद केजरीवाल क्या कहते हैं इसको जानने के लिए शनिवार सुबह साढ़े दस बजे का इंतजार करवा होगा।













Click it and Unblock the Notifications