सिंधिया हाउस में आग लगने से पीएनबी मामले में नीरव मोदी के दस्तावेज जलने की खबर गलत: आयकर विभाग

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ की ठगी करने वाले हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहूल चौकसी के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वार एकत्रित किए दस्तावेजों के जलकर नष्ट होने की खबर को आयकर विभाग ने झूठ बताया है। आयकर विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ चल रही जांच के दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत पहले ही अन्य इमारतों में आकलन इकाइयों को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। सिंधिया हाउस में आग में रिकॉर्ड के नुकसान की आशंका गलत है।

पीएनबी मामले में नीरव मोदी के दस्तावेज जलने की खबर गलत:

मुंबई के सिंधिया हाउस में शुक्रवार को आग लग गई थी, जिसके बाद खबर थी कि वहां आयकर विभाग के दफ्तर में रखे नीरव मोदी और मेहूल चौकसी से जुड़े दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।

आयकर विभाग ने बकायदा ट्वीट कर मीडिया में चली इस प्रकार की खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। आयकर ने कहा, 'सिंधिया हाउस में आग लगने से आईटी ऑफिस में रखे नीरव मोदी और मेहूल चौकसी से जुड़े दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए जैसी मीडिया में चल रही है, जो पूरी तरह से झूठी और गलत है।'

बता दें कि पीएनबी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले माह पहली चार्जशीट दाखिल की थी। खबरों के मुताबिक, ईडी ने मुंबई की विशेष अदालत में प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धाराओं में 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में नीरव मोदी और उसकी कंपनियों के साथ ही और फर्जी लेटर ऑफ अंडटेकिंग जारी करने वाले लोगों के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+