जानिए कौन है भावना अरोड़ा जिसने केजरीवाल पर किया 'इंक अटैक', पहले भी रही हैं चर्चा में

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑड-इवन फॉर्मूले की सफलता का जश्न मना रहे थे इसी दौरान एक महिला ने उनपर स्याही फेंक दी। घटना से हड़कंप मच गया और महिला को फौरन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने महिला पर आईपीसी की धारा 186, 353 और 355 के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को कोर्ट ने उन्हें पर्सनल बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया था और आज भावना को पेश होना है।

Delhi CM Arvind Kejriwal suffered ink attack
तो आईए आपको बता दें कि स्याही फेंकने वाली महिला है कौन और क्यों उसने केजरीवाल पर फेंका स्याही? महिला ने अपना नाम भावना अरोड़ा बताया है। वो पंजाब की रहने वाली है और खुद को आम आदमी सेना पार्टी (आम आदमी से अलग हुए धड़े) की पंजाब प्रभारी बता रही है। वह प्रभारी है भी या नहीं या ये पार्टी के अंदरूनी गुट का मसला हो सकता है। भावना अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार CNG घोटाले में लिप्त है।

इतना ही नहीं भावना के मुताबिक उनके पास दिल्ली सरकार के घोटाले के पुख्ता सुबूत मौजूद हैं। आपको बता दें कि भावना ने स्याही फेंकने के बाद एक सीडी उछाली थी। उस सीडी में घोटालों की स्टिंग ऑपरेशन है। भावना का कहना है कि ऑड ईवन के पीछे बहुत बड़ा सीएनजी घोटाला था। मैं इस सिलसिले में आप नेताओं से मिलने गई लेकिन इन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। भावना का कहना है कि सीएनजी टेस्टिंग में बहुत बड़ा घोटाला है।

क्या है पूरी घटना

जब अरविंद केजरीवाल अपना भाषण दे रहे थे, तब पश्चिमी दिल्ली निवासी महिला भावना अरोड़ा मंच के समीप आई और उसने उनकी ओर कुछ कागज लहराए और उसके कुछ ही समय बाद केजरीवाल पर स्याही फेंकी। कुछ स्याही मुख्यमंत्री के चेहरे पर तथा उनके पास खड़े लोगों पर भी गिरी।

पहले भी केजरीवाल को निशाना बना चुकी हैं भावना

भावना अरोड़ा उस वक्त पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने आप सरकार के कार्यक्रम में खुदकुशी करने वाले गजेंद्र की मौत का जिम्मेदार केजरीवाल को ठहराया था। केजरीवाल के घर के बाहर जब महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी सेना ने विरोध किया था उस वक्त भावना आम आदमी सेना दिल्ली महिला मोर्चा की प्रमुख के तौर पर काम कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+