शिखर धवन की मांग- अलीगढ़ में मासूम बच्ची के हत्यारों को मिले सख्त सजा

धवन की मांग- अलीगढ़ में बच्ची के हत्यारों को मिले सख्त सजा

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या पर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सख्त सजा की मांग की है। सलामी बल्लेबाज धवन ने ट्वीट कर कहा कि बच्ची के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई है वो परेशान करने वाला है। उम्मीद करता हूं कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

धवन का ट्वीट

धवन ने अपने ट्वीट में कहा है कि मेरी दुआएं और प्रार्थना बच्ची के साथ हैं, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। बता दें कि टप्पल में अपने घर के बाहर खेल रही ढाई बच्ची 30 मई को लापता हो गई थी। इसके तीन दिन बाद 2 जून को बच्ची का क्षत-विक्षत शव कूडेदान में बरामद हुआ। बच्ची का शव मिलने के बाद लगातार लोगों में घटना के लिए गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई क्रिकेटर, फिल्म स्टार और राजनीति से जुड़े लोग बच्ची की हत्या पर गुस्से का इजहार कर चुके हैं।

 दोनों आरोपी जेल भेजे गए

दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने बताया है कि मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का मृत बच्ची के पिता से रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्ची को अगवा कर लिया और गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। पुलिस आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। आरोपियों पर पोक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

 पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं

पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं

बच्ची का शव मिलने के बाद आशंका जताई गई थी कि रेप के बाद उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया है कि एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+