रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने से अकेला फील कर रही हैं आलिया भट्ट, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी उदास हैं। शुक्रवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर को याद करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिससे पता चलता है कि वह अपने प्यार को बहुत याद कर रही हैं। बता दें कि रणबीर कपूर को इस हफ्ते की शुरूआत में कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था, फिलहाल वह अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं।

रणबीर कपूर के लिए आलिया ने किया ये पोस्ट

रणबीर कपूर के लिए आलिया ने किया ये पोस्ट

आलिया भट्ट अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से एक पल की भी दूरी नहीं सह पा रही हैं। क्वारंटाइन होने की वजह से फिलहाल ये कपल एक दूसरे से सिर्फ फोन पर ही बात कर पा रहे हैं। इस मुश्किल समय में आलिया भट्ट को रणबीर की सेहत की चिंता के अलावा उनकी याद भी परेशान कर रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का हाथ दिखाई दे रहा है, जो एक दूसरे को पकड़े हुए है।

'बड़ी याद आ रही है' : आलिया भट्ट

'बड़ी याद आ रही है' : आलिया भट्ट

फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'बड़ी याद आ रही है।' इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। रणबीर कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद आलिया भट्ट ने भी टेस्ट कराया था लेकिन अच्छी बात ये रही कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आलिया के पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस भी कमेंट कर रणबीर कपूर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आलिया और रणबीर जब से एक दूसरे के करीब आए हैं, तब से आलिया अपना जन्मदिन उन्हीं के साथ मना रही है।

15 मार्च को है आलिया का बर्थडे

15 मार्च को है आलिया का बर्थडे

15 मार्च को आलिया का बर्थडे है लेकिन रणबीर कपूर के क्वारंटाइन होने की वजह से इस साल वह एक साथ जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर सकेंगे। बता दें कि आलिया और रणबीर पहली बार पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। संजय लीला भंसाली, जो आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन कर रहे हैं, को भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। भंसाली की भी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें: शिवरात्रि पर मंदिर गईं आलिया भट्ट से फोटोग्राफर ने पूछा, क्या मांगा है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+