शिवरात्रि पर मंदिर गईं आलिया भट्ट से फोटोग्राफर ने पूछा, क्या मांगा है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, देखें Video

महाशिवरात्रि पर मंदिर गईं आलिया भट्ट से फोटोग्राफर ने पूछा, क्या मांगा है, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब, देखें Video

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आलिया की फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट बीते दिनों महाशिवरात्रि की पूजा को लेकर भी चर्चा में रहीं। गुरुवार (11 मार्च) को महाशिवरात्रि के मौके पर आलिया भट्ट मुंबई के एक शिव भगवान के मंदिर गई थीं। जहां उन्होंने पूजा की। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी भी दिखाई दिए। आलिया भट्ट के मंदिर जाते और मंदिर से बाहर निकलते वक्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा आलिया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने भगवान से क्या मांगा है?

फोटोग्राफर ने आलिया भट्ट से पूछा, क्या मांगा है?

फोटोग्राफर ने आलिया भट्ट से पूछा, क्या मांगा है?

आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के मंदिर से बाहर आते वक्त फोटोग्राफर उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं। फोटोग्राफर्स आलिया और अयान को मास्क उतारने के लिए कहते हैं। फोटो के पोज देने के बाद जब आलिया और अयान जाने लगते हैं तो एक फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर ने आलिया से पूछा, क्या मांगा है? आलिया जी क्या कुछ खास मांगा है? इसका जवाब देते हुए आलिया ने हंसते हुए कहा, ''कुछ खास मांगा है, लेकिन शेयर नहीं कर सकती।''

फैन्स को पसंद आया आलिया का ये अंदाज

फैन्स को पसंद आया आलिया का ये अंदाज

आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो पर 96 हजार से ज्यादा व्यूज है। वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। आलिया ने मंदिर जाने के लिए लाल रंग का सलवार-कुर्ता पहना है। आलिया ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी अच्छी लग रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया ने फोटोग्राफर के सवालों का जवाब दिया हो। आलिया अक्सर मुंबई में स्पॉट की जाती हैं।

आलिया की ये फिल्म जल्द होंगी रिलीज

आलिया की ये फिल्म जल्द होंगी रिलीज

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया की सबसे बड़ी फिल्म आने वाली है गंगूबाई काठियावाड़ी। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म में आलिया गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी आने वाली है। फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों की एक साथ ये पहली फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+