Alert: राजस्थान की धूल भरी आंधी से दिल्ली-NCR को बड़ा खतरा, पारा पहुंचेगा चालीस के पार
नई दिल्ली। पहले से ही गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक बुरी खबर है, भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक मंगलवार से राजस्थान की धूल अब दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तंग करने वाली है, विभाग ने कहा है कि राजस्थान से धूल भरी आंधी मंगलवार और बुधवार दोनों दिन लोगों को काफी परेशान करने वाली है, यही नहीं यहां पारा भी चालीस के पार ही रहेगा।

राजस्थान की धूल भरी आंधी से दिल्ली-NCR को बड़ा खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना है जो कि दोपहर के बाद शाम को आ सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ, मंगलवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

पारा पहुंचेगा 40 के पार
बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41-41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर रहने के आसार है। इस बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
तो वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो आज बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई में बारिश की आशंका है, आज कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रा और केरल के कुछ हिस्सों में 'फानी' चक्रवात की वजह से तेज बारिश और बिजली चमकने की आशंका है और इसलिए उसने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश
तो वहीं उत्तर भारत के कुछ इलाकों में कुछ एक जगह बारिश हो सकती है। जबकि आज महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक आज उत्तर पूर्वीय भारत में अगले 36 से 48 घंटों के दौरान कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।
यहां क्लिक करें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications