5 घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटके, हरियाणा ,मेघालय के बाद लद्दाख में हिली धरती, तीव्रता 4.5

5 घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटके, हरियाणा ,मेघालय के बाद लद्दाख में हिली धरती, तीव्रता 4.5

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। आज दिन भर में भारत के तीन राज्यों में भूकंप के झटकों से धरती हिली है। महज 5 घंटों के भीचर देश में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहले हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटकों से जमीं हिली तो उसके बाद पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। मेघालय में भूकंप के झटकों के कुछ मिनटों के बाद ही लद्दाख की धरती हिलने लगी।

 देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके

देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके

पिछले एक महीने से देश में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। शुक्रवार को महज पांच घंटों के भीतर देश के तीन राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश शाम 8.15 बजे पर लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के मुताबिक लद्दाख के करगिल से 200 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप का सेंटर था। रिक्चर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोग डरे हुए हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में डर का माहौल है।

मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नार्थईस्ट के राज्य प्रभावित हो रहे हैं। मिजोरम के पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके आ चुकते हैं। वहीं आज देर शाम मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार को मेघालय में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। आपको बता दें पिछले एक महीने में पूर्वोत्तर के राज्यों में 10 से अधिक बार भूकंप आ चुके हैं। शुक्रवार को मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर रहा। अभी तक भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके

हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके

इससे पहले शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजकर 32 मिनट पर हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रोहतक में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन पिछले एक महीने से बार-बार भूकंप आने की वजह से लोग डरे हुए हैं। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इस भूकंप के झटकों से किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई है।

SBI के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों को किया Alert, जानें कैसे हो रही है आपके खाते में सेंधमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+