अलकायदा ने तालिबान को जीत पर दी बधाई, कश्मीर को 'मुक्त' कराने का किया आह्वान

नई दिल्ली, सितंबर 01: संयुक्त राज्य अमेरिका पर 9/11 के हमलों का मास्टरमाइंड आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने तालिबान को बधाई दी है और साथ ही कश्मीर की मुक्ति का आह्वान किया है। अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से अंतिम रूप से बाहर निकलने के एक दिन बाद एक बयान में अल-कायदा ने कहा, सोमालिया, यमन, कश्मीर और बाकी इस्लामी भूमि को इस्लाम के दुश्मनों के चंगुल से मुक्त कराएं। ओ अल्लाह! दुनिया भर के मुस्लिम कैदियों को आज़ादी दें।

Al Qaeda congratulated the Taliban and called for the liberation of Kashmir as well

अमेरिकी सेनाओं के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद तालिबान ने एलान किया कि अफगानिस्तान ने पूर्ण आजादी हासिल कर ली है। इसके कुछ ही घंटे बाद अलकायदा ने तालिबान को बधाई वाला संदेश भेजा। तालिबान को बधाई देते हुए, अल-कायदा ने कश्मीर के साथ-साथ फिलिस्तीन, लेवेंट, सोमालिया और यमन की तथाकथित "मुक्ति" के लिए आतंकवादी समूह के लंबे समय से चले आ रहे आह्वान का उल्लेख किया।

अलकायदा ने अपने संदेश में आगे लिखा है कि हम सर्वशक्तिमान और सर्वविद्यमान अल्लाह की तारीफ करते हैं कि उसने अविश्वास के मुखिया अमेरिका को अपमानित किया और उसे शिकस्त दी। हम उनकी तारीफ करते हैं कि उसने अमेरिका को तोड़ दिया और इस्लाम की धरती अफगानिस्तान पर उसे शिकस्त दी है। आगे उसने लिखा है कि निश्चित तौर पर अफगानिस्तान साम्राज्यों की कब्रगाह है। अमेरिका को मात देने के साथ इस देश ने दो दशकों के छोटे से समय में तीन बार अलगाववादी ताकतों को देश से निकाल बाहर किया है।

अलकायदा ने अमेरिका को शैतान का साम्राज्य कहा है। आतंकी संगठन ने तालिबान की इस जीत को दुनिया में दबे-कुचले लोगों के लिए प्रेरणा बताया है। उसने कहा है कि इन सारी घटनाओं से साबित होता है कि केवल जिहाद से ही जीत हासिल की जा सकती है। अब वक्त आ गया है कि आगे के संघर्ष के लिए रास्ता तैयार किया जाए। अल्लाह की मदद से हासिल हुई यह ऐतिहासिक जीत मुस्लिमों को पश्चिम द्वारा मुस्लिम देशों पर थोपी गई गुलामी से बचने का रास्ता दिखाएगी।

जैसे ही 30 अगस्त की रात को घड़ी में 12 बजने लगे, अमेरिकी सेना को ले जा रहे आखिरी सी-17 मालवाहक विमान ने अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को समाप्त करते हुए काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। तालिबान जिन्हें 9/11 के हमलों के तुरंत बाद अमेरिका द्वारा सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, ने लगभग पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+