शिवराज सिंह की आर्थिक मदद लेने से अक्षय सिंह के परिवार ने किया इनकार
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापम घोटाले की रिपोर्टिग के दौरान मृत अक्षय सिंह के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने परिवार को इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने का आश्वासन दिया।
वहीं अक्षय सिंह के परिवार ने शिवराज सिंह की आर्थिक मदद की पेशकश को ठुकरा दिया है। वहीं परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए किसी भी तरह की आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया है।
अक्षय सिंह के परिवार से मिलने के बाद शिवराज सिंह ने परिवार से कहा कि मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं, एक मां ने अपना बेटा खोया है और एक बहन ने एक भाई। मैं उसकी कमी तो पूरी नहीं कर सकता लेकिन ऐसे समय मे हर तरह की मदद का आश्वासन देता हूं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सीबीआई करेगी व्यापमं घोटाले की जांच
शिवराज सिंह ने कहा कि वह अक्षय सिंह की बहन को नौकरी दिये जाने के लिए भी उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार जिस भी तरह की मदद की बात करेगा हम उसके लिए खड़े हैं।













Click it and Unblock the Notifications