अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने चीन में मचाया धमाल, दूसरे दिन रिकॉर्ड कमाई, जानें कलेक्शन

मुंबई। अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' चीन के लोगों को खूब पसंद आई है। दो दिन में ही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। चीन में फिल्म को 'टॉयलेट हीरो' के नाम से रिलीज किया गया है। फिल्म को 8 जून को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। रिलीज के दो दिन के भीतर ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। इस फिल्म ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 23 करोड़ 92 लाख रूपए की कमाई की। दो दिन में फिल्म का कलेक्शन 39 करोड़ 85 लाख रूपए रहा है।

 Akshay Kumar’s ‘Toilet’ film hits big time in China

चीन में इस फिल्म को 11500 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज़ किया गया। उम्मीद की जा रही है कि चीन में इस फिल्म के 58000 शो होंगे। श्री नारायण सिंह निर्देशित इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसकी पत्नी शादी के बाद केवल इसलिए घर छोड़कर चली जाती है, क्योंकि उसके घर में टॉयलेट नहीं होता। शख्स समाज और परिवार से लड़कर घर में टॉयलेट बनवाता है। इस फिल्म में भारत में 134 करोड़ 22 लाख रूपए का कलेक्शन किया था।

अक्षय कुमार की फिल्म चीन में दूसरे दिन कमाई के मामले में बाहुबली 2 और बजरंगी भाईजान के बराबर पहुंच गई है। वहीं चीन में दूसरे दिनव के कमाई के मामले में आमिर खान प्रोडक्शन की सीक्रेट सुपरस्टार सबसे आगे रही है। इस फिल्म ने चीन में दूसरे दिन 66 करोड़ 95 लाख रूपए का कलेक्शन किया था। वहीं सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दूसरे दिन 20 करोड़ 36 लाख रूपए, आमिर खान की दंगल ने 30 करोड़ 30 लाख रूपए और बाहुबली-2 ने लगभग 19.64 करोड़ का कलेक्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+