लड़की के दुपट्टे के चलते ट्रोल हो गए बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार
नई दिल्लीः हाल ही में अक्षय कुमार के पहले म्यूजिक वीडियो की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर में अक्षय कुमार पंजाबी सिंगर एमी विर्क, कृति सेनन की बहन नुपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते ही अक्षय कुमार ट्रोल होना शुरू हो गए।

फैन्स ने किया ट्रोल
दरअल, इन तस्वीरों में अक्षय कुमार अपनी को-स्टार नुपूर के साथ उनके दुपट्टे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ताकि उनका कपड़ा गंदा न हो। अक्षय कुमार का यह अंदाज उनके फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल करने लगे।

लोगों ने पूछा-क्या यही है सम्मान देने का तरीका
एक यूजर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'अक्षय कुमार खुद को बहुत इंपोर्टेंट मानते हैं इसलिए वह एक लड़की के दुपट्टे पर बैठे हैं। क्या एक लड़की को सम्मान देने का यही तरीका है? उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं कुछ लोग उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल करने लगे।

नुपूर पर ट्रोलर्स ने उठाए सवाल
कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि उस लड़की ने इस बात पर क्यों नहीं एतराज जताया। हो सकता है वह इम्पॉर्टेंस चाहती हों कि अक्षय उनके दुपट्टे पर बैठे हैं। बता दें कि नुपूर के साथ वह अपना पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications