अक्षय कुमार की पहल से रोशन हुई शहीदों के घर की दीवाली,परिवारों को दिए 25 लाख

मुंबई। बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार न केवल अपने एक्टिंग की वजह से बल्कि देश के जवानों के प्रति अपने सम्मान के वजह से भी जाने जाते है। ऐसे कई मौके आए जब अक्षय ने शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। सुकमा में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों की आर्थिक मदद की अब एक बार फिर से अक्षय आगे आएं हैं। अक्षय ने शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि देने का फैसला किया है।

Akshay Kumar donates Rs 25 lakhs for policemen and army personnel families this Diwali

अक्षय ने महाराष्ट्र में 103 शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों के परिवारों को 25 लाख रुपए दीवाली तोहफा दिया है। कोल्हापुर रेंज के आईजीपी विश्वास नांगड़े पाटिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे ग्रामीण और सोलापुर ग्रामीण क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। प्रशासन ने शहीद पुलिसकर्मियों और जवानों की लिस्ट बनाई है।

इस लिस्ट में शामिल सभी शहीदों के परिजनों को अक्षय कुमार ने हर परिवार को 25 -25 हजार रुपए का चेक दिया। अक्षय की इस पहल से शहीदों के परिजनों ने भी आभार प्रकट किया है। वहीं अक्षय ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को जितना भी सम्मान दिया जाए वो कम है। इससे पहले भी अक्षय ने शहीदों के परिजनों के लिए सहायता की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+