मीटिंग में रो पड़े अखिलेश, कहा- नेताजी कहें तो छोड़ दूंगा सब कुछ
लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने जिस तरह से आज अपने चाचा शिवपाल यादव पर एक्शन लिया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आज सुबह सीएम अखिलेश यादव ने विधायकों समेत करीब 250 नेताओं के साथ मीटिंग की, जहां किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी।
लेकिन टीवी पर आ रही खबरों के मुताबिक शिवपाल पर एक्शन लेने से पहले अखिलेश यादव ने पहले अपने समर्थकों की मंशा जाननी चाही और तब जाकर उन्होंने शिवपाल के खिलाफ कदम उठाया।
इस मीटिंग के दौरान अखिलेश यादव कई बार भावुक हुए और उन्होंने कहा कि अगर नेता जी कहेंगे तो उनके लिए वो सब कुछ छोड़ देंगे। बता दें कि शनिवार को सीनियर नेताओं की मीटिंग में मुलायम भी भावुक हो गए थे। उस मीटिंग में मुलायम ने कहा था कि अखिलेश उनका फोन तक रिसीव नहीं करते हैं और पूरे ड़ेढ़ साल हो गया उन्हें पार्टी या किसी खास मुद्दे पर बात किए हुए। इस मीटिंग में मुलायम भी भावुक हुए थे।
इसलिए नेता जी की बात करते हुए अखिलेश भी रो पड़े और कहा कि वो मेरे लिए केवल नेता जी नहीं हैं बल्कि मेरे पिता हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। नेता जी कहेंगे तो सब छोड दूंगा, लेकिन अगर कोई बाप-बेटे के बीच में दूरियां बढ़ाने की कोशिश करेगा तो फिर मैं उसे नही छोडूंगा नहीं।













Click it and Unblock the Notifications