जो सगे का ना हुआ, वह मुलायम का क्या होगा: अमर सिंह के भाई अरविंद का आरोप

अमर सिंह के सगे छोटे भाई अरविंद सिंह ने कहा कि जो सगे का ना हुआ, वह मुलायम का क्या होगा?

बलिया। सपा के पारिवारिक कलह का जनक अमर सिंह को बताया जा रहा है लेकिन पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह अपने परममित्र अमर सिंह के खिलाफ एक शब्द सुनने को तैयार नहीं है। इसी बीच अखिलेश के आरोपों को बिल्कुल सही बताया है अमर सिंह के सगे छोटे भाई अरविंद सिंह ने।

अरविंद ने मीडिया से बात करते हुए अपने बड़े भाई अमर सिंह पर सारा दोष मढ़ दिया और उन पर खुद संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव की बात से पूरी तरह इत्तफाक रखता हूं, अमर सिंह मेरे भाई हैं और इसलिए मैं उनकी रग-रग से वाकिफ हूं, उन्हें पारिवारिक कलह कराने में महारथ हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं।

अरविंद सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ और उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी आपस में लड़ लिए थे।

अमर सिंह ने मुलायम को वश में किया हुआ है, जिसके चलते ही वो पहले राज्यसभा पहुंचे और फिर दल के महासचिव बन गए। इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को सपा से बाहर निकलवाया और आज बाप-बेटे को लड़वा रहे हैं।

दरअसल अमर सिंह खुद पार्टी में रामगोपाल की जगह लेना चाहते हैं और अखिलेश को सीएम पोस्ट से हटवाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने सारा षड़यंत्र रचा है। अरे जो सगे का ना हुआ वो भला मुलायम सिंह का क्या होगा, इसलिए मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि वो नेताजी को बुद्धि-विवेक दें ताकि वो सच को पहचान सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+