Akhilesh Yadav on Monsoon Session: क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? संसद में Om Birla से भिड़े अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav on Monsoon Session: संसद में बुधवार (22 जुलाई) को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन माहौल गरमा गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जमकर घेरा। अखिलेश ने NEET पेपर लीक और 20 जुलाई को छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर अपना आक्रोश संसद में दिखाया।
अखिलेश गुस्से में ओम बिरला से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान, अखिलेश के पीछे उनकी पत्नी मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव और चचेरे भाई आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव भी खड़े थे। अखिलेश यादव ने बिरला से कहा कि यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी का नहीं है, यह मुद्दा युवाओं, छात्र और नौजवानों का है। क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? अखिलेश यादव यहीं नहीं रूके, उन्होंने बिरला पर समझौता करने का आरोप भी लगाया। करीब 1 मिनट तक लोकसभा स्पीकर पर हावी रहे अखिलेश, आइए जानते हैं क्या-क्या सुनाई खरी-खरी...

1 मिनट तक स्पीकर की बोलती बंद!
मॉनसून सत्र के तीसरे दिन अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं पर 20 जुलाई को हुए पुलिस एक्शन को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को खरी-खरी सुनाई। एक मिनट तक स्पीकर की कुर्सी पर बैठे ओम बिरला बार-बार अखिलेश जी-अखिलेश जी, आप-आप बोलते रहे, लेकिन सपा सुप्रीमो नहीं रूके।
क्या आप छात्राओं के कपड़े फाड़ेंगे? युवाओं के साथ हुई हिंसा पर पीएम मोदी क्यों नहीं बोलते?
अखिलेश ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्या है, जब चहेंगे मंत्री ले लेंगे। लेकिन सवाल छात्रों के साथ, जो व्यवहार हुआ है। उनके हाथ तोड़े, सिर फोड़े, उनके कपड़े फाड़े। अखिलेश ने गुस्से में पूछा कि क्या आप छात्राओं के कपड़े फाड़ेंगे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि 21 जुलाई को हम मजबूरी में पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। अगर आप हमारी सदन में सुन लेते, तो हम नहीं जाते वहां पर। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री क्या इस मसले पर कोई बयान नहीं दे सकते हैं। युवाओं के लिए बाहर वो (पीएम) बोल सकते हैं, लेकिन सदन में क्यों नहीं बोल सकते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
