अखिलेश यादव बोले- 2022 में सपा जीतेगी 351 सीटें, किसी के साथ गठबंधन नहीं

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में सरकार बनाने के लिए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अहंकार से ऊबी जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार के समय हुए तमाम विकास कार्यों पर है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के 351 सीट जीतेगी और अपने बूते सरकार बनाएगी।

'हम 2022 के विधानसभा चुनावों में 351 सीटें जीतेंगे'

'हम 2022 के विधानसभा चुनावों में 351 सीटें जीतेंगे'

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,जल्द ही समाजवादी की साइकल तेजी से चलेगी। हम 2022 के विधानसभा चुनावों में 351 सीटें जीतेंगे। राज्य में साइकल की सरकार बनेगी। जो राज्य के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं करेगी। इस बार समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। अगर हमें कोई समायोजन करना है, तो हम करेंगे, लेकिन कोई गठबंधन नहीं होगा।

'हम समाजवादी पार्टी के लोग समझाते हैं लेकिन बीजेपी वाले बहकाते हैं'

'हम समाजवादी पार्टी के लोग समझाते हैं लेकिन बीजेपी वाले बहकाते हैं'

अखिलेश यादव ने कहा कि, दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, भाषण और गोली पर वोट नहीं किया। अब ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता भी करेगी। काम बोलता है इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। दिल्ली की जनता ने काम पर बोला है तो उत्तर प्रदेश भी 2022 में बोलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि हम काम पर बात करना चाहते हैं। बीजेपी वाले सपा सरकार के काम को अपना बता रहे हैं। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से समाजवादी हटा दिया और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कर दिया। हम समाजवादी पार्टी के लोग समझाते हैं लेकिन बीजेपी वाले बहकाते हैं।

हम नागरिकता कानून के खिलाफ हैं: अखिलेश

हम नागरिकता कानून के खिलाफ हैं: अखिलेश

सीएए पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी फॉर्म ही नहीं भरेगी। हम नागरिकता कानून के खिलाफ है। हम ऐसे काम के पक्ष में नहीं जो समाज को बांटता हो। हमारी पार्टी आंदोलन कर रही है। देश में सबकी गिनती होनी चाहिए, आबादी के हिसाब के गिनती हो। जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो जाएगी, हिंदू-मुस्लिम हो जाएगा। जय श्रीराम नारे के विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा, आप लोग जय श्री राम बोलते हैं सीता-राम क्यों नहीं बोलते हैं। हम ने काम को पकड़ा हुआ है। हमने ऐसा एक्सप्रेस वे बनाया कि जिस पर हर्कुलिस विमान उतर सकता है। योगी सरकार में जो शौचालय बने उनमें पानी तक नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+