अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के गुजरात मॉडल का उदाहरण है दिल्ली में हिंसा, नफरत फैलाना इनका काम

सीतापुर। दिल्ली में हुए हिंसक घटनाओं पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रूख अपनाए हुए है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है वहीं दूसरी ओर अब समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने दिल्ली के दंगों के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को उन्होंने कहा, बीजेपी का यही गुजरात मॉडल है, दंगो के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

Akhilesh Yadav said example of BJP Gujarat model is violence in Delhi spreading hate

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर जिला जेल पहुंचे थे जहां उन्होंने रामपुर के सपा सांसद आजम खान उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकार की। यहां उन्होंने संवादाताओं से बात करते हुए दिल्ली में हुई हिंसक झड़प पर भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, दंगो के लिए भाजपा जिम्मेदार है और यह उनका गुजरात मॉडल है, बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है।

सपा नेता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत के लिए खर्च किए गए करोड़ों रुपए की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप आते हैं तो उनकी सुरक्षा में एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है लेकिन दिल्ली में फिर दंगा कैसे हो गया। अगर सरकार और पुलिस चाहती तो दिल्ली में ये दंगे कभी होते ही नहीं। अखिलेश यादव ने कहा, यह मोदी सरकार की नाकामी है कि वह दिल्ली में हुए दंगों पर नियंत्रण नहीं कर पाए।

आजम खान के खिलाफ हो रहा है षड्यंत्र
अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही उन्होंने निशाने पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लिया। उनके खिलाफ लगातार षड्यंत्र हो रहा है और ये ये राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसके तहत आजम खान को जेल में रहना पड़ रहा है। कहा कि ये षड्यंत्र भाजपा के लोगों ने मिलकर किया है। लेकिन इस तरह से राजनीति में किसी से बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए। लेकिन भाजपा से क्या उम्मीद करेंगे आप।

यह भी पढ़ें: यूपी: बीच सड़क तलवार लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भिड़ा ट्रक ड्राइवर और उसके बाद...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+