पीएम मोदी की PC पर अखिलेश यादव ने ऐसे कसा तंज

नई दिल्ली। साल 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के 5 सालों के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार एक प्रेस वार्ता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर कई बातें की लेकिन पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी की इस पीसी पर विपक्षी दलों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसी बहाने पीएम मोदी पर तंज कसा।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है 'मन की बात' का अंतिम एपिसोड रेडियो की जगह टीवी पर प्रसारित हुआ है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'विकास पूछ रहा है: प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? लगता है 'मन की बात' का अंतिम एपिसोड रेडियो की जगह TV पर प्रसारित हुआ है। बेचारे मीडिया वाले अपने प्रश्नों को लेकर बैठे ही रह गये 'अनुशासित सिपाही' मौन ही रहे।'

ये भी पढ़ें: दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

शरद यादव और अहमद पटेल ने भी बोला हमला

शरद यादव और अहमद पटेल ने भी बोला हमला

पीएम मोदी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी के मुखिया शरद यादव ने बीजेपी की फेयरवेल प्रेस वार्ता करार दिया। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 5 सालों तक सत्ता में रहने के बाद पीएम मोदी मीडिया का सामना नहीं कर सके। ये सभी के मन में सवाल पैदा हो रहा है। अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी की शारिरिक भाषा बताती है कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है।

अशोक गहलोत बोले- मोदी ने हार स्वीकार कर ली

अशोक गहलोत बोले- मोदी ने हार स्वीकार कर ली

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं देखी जहां आपके बदले कोई और सवालों के जवाब दे रहा है। जबकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'पूरे देश ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी की शारिरिक भाषा देखी। दुनिया ने देखा कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है, उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया, कोई उनसे सवाल नहीं पूछ सकता है।'

राहुल ने भी साधा था पीएम मोदी पर निशाना

राहुल ने भी साधा था पीएम मोदी पर निशाना

पीएम मोदी की इस प्रेस वार्ता पर राहुल गांधी ने भी तंज किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'बधाई हो मोदी जी, शानदार प्रेस कांफ्रेंस, दिखा रही है आधी लड़ाई। शायद अमित शाह अगली बार नरेंद्र मोदी को संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देने का मौका प्रदान करेंगे।' जबकि राहुल ने प्रेस वार्ता कर भी पीएम मोदी पर हमला किया था और पूछा था कि राफेल पर उनसे सवालों के जवाब क्यों नहीं देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+