भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- सीमाओं की रक्षा जवान करते हैं, सरकारें आती-जाती रहती हैं

नई दिल्ली। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग कहते हैं जबतक भाजपा की सरकार रहेगी हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। लेकिन हम समाजवादी पार्टी के लोग कहना चाहते हैं कि हम देश की सेना पर भरोसा करते हैं क्योंकि जबतक हमारे देश के वीर जवान सीमा पर तैनात हैं हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सरकारे आती हैं और जाती हैं लेकिन जवान सीमा पर हमेशा रहते हैं और वह भारत की रक्षा करते हैं।

akhilesh

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने को काम कर रही है। बदायूं में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर नेता आपको बजरंग बलि की जाति बताता नजर आ रहा है, लेकिन इस बार भगवान भाजपा के लोगों के नाराज हैं, ये लोग बच नहीं पाएंगे, भगवान हनुमान अपनी गदा लेकर खड़े हैं और इस बार इन्हें भगवान माफ नहीं करेंगे। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव नफरत की दीवार को गिराने का चुनाव है, हमे लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाना है।

इससे पहले अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए पूर्व सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि 23 मई को काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चौराहों पर बंदरों की तरह घूमेंगे। नरेश अग्रवाल ने कहा, '23 मई को काउंटिंग होगी (लोकसभा चुनाव) और 24 को मायावती कहेंगी कि मैं गठबंधन तोड़ती हूं, मुसलमान और अहीर ने हमको धोखा दिया। अखिलेश चौराहे पर बंदरों की तरह घूमेगा, चौराहे पर दौड़ता दिखाई देगा।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी का गठबंधन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने एक अभिनेत्री के लिए मेरा टिकट काट दिया था। इस अपमान का बदला आप लोगों को लेना है।

इसे भी पढ़ें- आजमगढ़ में क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+