तेज प्रताप की बारात में पत्नी संग पहुंचे अखिलेश यादव, डिंपल ने लालू पर दिया बयान
पटना: राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती एश्वर्या के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में शादी की तैयारियां जोरों पर है। इस शादी समारोह में कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पटना पहुंच चुंके है। उनके साथ पत्नी डिम्पल यादव भी मौजूद हैं।

इस शादी में कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। तेजप्रताप यादव की शादी के लिए भव्य आयोजन किया गया है।

डिम्पल यादव ने लालू यादव को लेकर दिया बयान
डिम्पल यादव ने कहा कि लालू यादव के परिवार की इस ख़ुशी के मौके पर वो पटना आयी हैं और तेज प्रताप और एश्वर्या को आशीर्वाद देंगी। उन्होंने कहा लालू यादव के मुश्किल हालात पर भी बात की और कहा कि सुख-दुःख जीवन का हिस्सा है और इस वक्त लालू यादव के परिवार में ख़ुशी का माहौल है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि वो तेज प्रताप और एश्वर्या को आशीर्वाद देने आए हैं।

25 हजार मेहमानों के खाने की व्यवस्था
खबर है कि इस शादी में 50 घोड़े और करीब 7000 गेस्ट आएंगे, एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में 30 कमरे, होटल आम्रपाली रेजिडेंसी में 25 कमरे, मौर्या होटल और होटल Amalfi ग्रैंड में 20-20 कमरे और फ्रंटलाइन रेजिडेंसी में 10 कमरे बुक कराए गए हैं। शादी में करीब 25 हजार मेहमानों के खाने की व्यवस्था की गई है।

लालू यादव के परिवार में लौटीं खुशियां
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी है, लालू यादव को पैरोल मिल जाने की वजह से इस शादी में खोई रौनक वापस आ गई है। काफी समय बाद परिवार में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications