मायावती के साथ गठबंधन के ऐलान से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान- यूपी में मजबूत नहीं है कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन का रास्ता लगभग फाइनल हो चुका है। शनिवार को दोनों ही पार्टियों के मुखिया इस गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। इसकी पुष्टि यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की है। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ गठबंधन का आधिकारिक ऐलान करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में उतनी मजबूत नहीं है।

अखिलेश बोले- शनिवार को गठबंधन का औपचारिक ऐलान

अखिलेश बोले- शनिवार को गठबंधन का औपचारिक ऐलान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद दूसरे राज्यों में कांग्रेस पार्टी को फायदा जरूर मिलेगा। पार्टी को इन राज्यों में फायदा मिल सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इस कुछ नहीं कहेंगे।

कांग्रेस यूपी में मजबूत नहीं- अखिलेश

कांग्रेस यूपी में मजबूत नहीं- अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए प्रदेश आधारित गठबंधन की आवश्यकता है, ऐसे में जरूरी है कि सभी विपक्षी पार्टियां मजबूत गठबंधन बनाने पर जोर दें जिससे बीजेपो को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सिखाया कि कैसे पार्टियों को जोड़कर, दूसरी पार्टियों से ताकत लेकर चुनावी गणित के लिए तैयार होना है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को धोखा मिला, इससे किसी गरीब को फायदा नहीं हुआ।

अगले प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोले सपा मुखिया

अगले प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोले सपा मुखिया

इंडिया टुडे से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खुद को या फिर मायावती को पीएम पद का दावेदार मानते हैं? इसके जवाब में सपा मुखिया ने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि देश का अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से हो। इसके लिए वो कोशिश भी करेंगे। वहीं सीबीआई जांच पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके खिलाफ ये जांच जानबूझकर और बीजेपी के शीर्ष अधिकारियों के इशारे पर की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+