अखिलेश बोले अमिताभ ठाकुर को नेता जी ने समझाया, इसमें क्या गलत है
लखनऊ। यूपी के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर एक तरफ जहां मुलायम सिंह से धमकी मिलने के बाद गृहमंत्री से सुरक्षा की दरकार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सूबे के मुखिया इसे धमकी नहीं मान रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने अमिताभ ठाकुर को समझाया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वो मुझे भी समझाते हैं और यह उनका अधिकार है। फर्रुखाबाद के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि अमिताभ ठाकुर को नेता जी ने समझाया है इसे गलत तरीके से नहीं देखना चाहिए।
गौरतलब है कि नेताजी ने जिस तरह से अमिताभ ठाकुर को सुधर जाने की धमकी दी थी उसके बाद अमिताभ ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके उन्हें सुररक्षा मुहैया कराने की मांग की थी और उनके उपर लगे रेप के आरोप की सीबीआई जांच की मांग की।
मैंने कुछ गलत नहीं किया, मैं मुलायम के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा: अमिताभ ठाकुर
लेकिन ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि जब खुद मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की धमकी को धमकी नहीं मांग रहे हैं तो ऐसे में इस मामले की जांच की बात करना तो बेमानी होगी। वहीं इन सब विवाद के बाद यूपी सरकार ने अमिताभ ठाकुर को निलंबित कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications