संसद की सीढ़ियों दिखी अखिलेश-डिंपल की शानदार कैमिस्ट्री, इकरा हसन भी मुस्कराए बिना नहीं रह पाईं
18वीं लोकसभा का सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन पीएम मोदी के अलावा नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। सदन में इस दौरान यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट (अयोध्या) से सांसद अवधेश प्रसाद ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं दूसरी ओर लोकसभा में देशभर से पति-पत्नी की ये एकमात्र जोड़ी, जो जीतकर संसद पहुंची, वो भी सुर्खियां बटोर रही है। सदन में अखिलेश यादव जहां सबसे पहली पंक्ति में बैठे थे, वहीं डिंपल यादव दूसरी कतार में ठीक उनके पीछे बैठी दिखीं। ऐसी कई खूबसूरत तस्वीरें संसद भवन में 18वीं लोकसभा के सत्र के पहले दिन देखी गई।
संसद के पहले दिन कार्यवाही के बाद संसद भवन में दिग्गज नेता एक दूसरे से मुलाकात करते दिखे। इस दौरान कैमरे में कैद हुई एक तस्वीर चर्चा में है। ये है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की। इस दौरान सांसद अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल की गजब की कमेस्टेरी दिखी।

दरअसल, पत्नी डिंपल यादव उनके बाईं ओर तो उनके दाहिनी तरफ फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद हमेशा खड़े रहे। लोकसभा के अंदर भी दोनों पहली लाइन में साथ साथ बैठे। बता दें कि इससे पहले दोनों विधायक थे। यूपी विधानसभा में भी अखिलेश और अवधेश साथ-साथ ही बैठते थे।
बहुत सुंदर दृश्य, भगवान श्रीकृष्ण जी का आशीर्वाद सदैव समाजवादी पार्टी पर बना रहे।🙏 pic.twitter.com/ZH38SSrREj
— Pramod Singh Yadav .Advocate (@YadavPramod169) June 24, 2024
अखिलेश यादव आमतौर सदन में कुर्ता पायजामा और काले रंग की सदरी पहनते हैं। उन्होंने इस बार हल्के गुलाबी रंग का गमछा हमेशा अपने कंधे पर रखा। समाजवादी पार्टी के सांसदों की टोली जब संसद भवन पहुंची तो सबके गले में यही गमछा था। दिलचस्प ये रहा कि डिंपल यादव ने भी ये गमछा अपने गले में डाल रखा था।












Click it and Unblock the Notifications