'बीजेपी सत्ता में आई तो ओवैसी तय होगी किस्मत', अकबरुद्दीन की पुलिस को धमकी पर जी किशन रेड्डी

हैदराबाद में एक पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में बीजेपी ने एआईएमआईएम को निशाने पर लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी किस्मत तेलंगाना में बीजेपी सरकार आने के बाद तय हो जाएगी। रेड्डी कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनकी जगह जेल में होगी।

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रशासन के एआईएमआईएम की भाषा से ही पता चलता है कि वे किस तरह का शासन तंत्र स्थापित करना चाहते हैं। रेड्डी ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की बयाबाजी करने वाले लोग जेल में रहेंगे।

G Kishan Reddy over Akbaruddin Owaisi

क्या है मामला
दरअसल, इस हफ्ते बुधवार (22 नवंबर) को AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी के भाई अकबरुद्दीन ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को खुलेआम धमकी देने के लिए मामला दर्ज किया गया था। ये मामला आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर था। हैदराबाद साउथ ईस्ट जोन के डीसीपी रोहित राजू ने बताया कि अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ संतोष नगर SHO की शिकायत पर आईपीसी की धारा 353 व अन्य धाराओं के तरत मामला दर्ज किया गया।

एआईएमआईएम नेता, जो हैदराबाद के ललिताबाग में एक अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को कथित रूप से धमकी दी। मामला दर्ज होने बाद हैदराबाद पुलिस को लेकर अकबरुद्दीन ने कहा, "तुम्हें क्या लगता है कि चाकुओं और गोलियों को झेलने के बाद मैं कमजोर हो गया हूं, फिर भी मुझमें बहुत हिम्मत है। पांच मिनट बचे हैं और मैं पांच मिनट का संबोधन करूंगा, मुझे कोई नहीं रोक सकता। अगर मैं इशारा कर दूं तो तुम्हें भागना पड़ेगा...।" वहीं चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक यह पुलिस की गलती थी। जिसको लेकर ईसी से जांच की मांग की गई है।

अकबरुद्दीन ने क्या कहा?

एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि डीसीपी और पुलिस झूठ बोल रहे हैं। सबसे पहले, मेरे पास एक पुलिस अधिकारी के मंच पर आने का वीडियो फुटेज है। अकबरुद्दीन ने आगे कहा, "अगर मैं रात 10 बजे के बाद भाषण देता हूं तो पुलिस मुझ पर कानून के तहत मामला दर्ज कर सकती है। लेकिन सार्वजनिक बैठक में बाधा डालना और यह कहना कि समय समाप्त हो गया है, गलत है। पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+