आकाश-श्लोका की प्री-एंगेजमेंट पार्टी, शाहरूख, करण समेत पहुंचे बॉलीवुड सितारे
Recommended Video

मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के लिए दुल्हन मिल गई है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी तय हो गई है। 24 मार्च को अंबानी परिवार ने गोवा में उनकी प्री-एंगेजमेंट पार्टी रखी। प्री-एंगेजमेंट के बाद अब सोमवार को मुंबई में उनके लिए एक और शानदार पार्टी रखी गई, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचे। पार्टी के दौरान आकाश और श्लोका ने घर के बार तस्वीरें खिंचवाई।

अंबानी के घर पार्टी
आकाश अंबानी और श्वेता मेहता की प्री-एंगेजमेंट के बाद आज मुंबई में एंटीलिया में पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचे। शाहरूख खान, करण जौहर समेत बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा।

सिद्धि विनायक मंदिर में लिया बप्पा का आशीर्वाद
इससे पहले रविवार को पूरा अंबानी परिवार मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा था। उनके साथ श्वेता मेहता भी थी। नीता अंबानी ने अपने हाथों में श्वेता का हाथ थाम रखा था। माना जा रहा है कि जून में दोनों की सगाई और साल के अंत में दोनों की शादी हो सकती है।

साल के अंत तक शादी
माना जा रहा है कि शादी का समारोह 4 से 5 दिन चल मुंबई के ओबेरॉय होटल में चल सकता है। गौरतलब है कि श्वेता मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications