महाराष्ट्र में वित्त मंत्री Ajit Pawar Sharad Pawar से मिलने उनके घर पहुंचे, चंद मिनटों में निकले बाहर

Ajit Pawar Sharad Pawar से मिलने पहुंचे। शुक्रवार को कैबिनेट पोर्टफोलियो मिलने के बाद चाचा से मिलने पहुंचे अजित नाजुक समय में शरद के आवास सिल्वर ओक पहुंचे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, एनसीपी प्रमुख की पत्नी को हाथ की सर्जरी के सिलसिले में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति और बेटी सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचे।

ajit pawar sharad pawar

बता दें कि अजित पवार की चाची, शरद की पत्नी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अजित पवार शुक्रवार शाम जब शरद के आवास सिल्वर ओक पहुंचे। महाराष्ट्र की सियासत में हालिया उथल-पुथल के बीच दोनों की पहली मीटिंग है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित एक समय में चाचा शरद परिवार समेत पूरी फैमिली के बेहद करीब रहे, लेकिन हाल ही में उन्होंने एनसीपी में बगावत का बिगुल फूंकने के बाद भाजपा-शिवसेना का दामन थाम लिया।

मीटिंग मिनटों में खत्म हो गई!

शुक्रवार को दोनों की मीटिंग काफी संक्षिप्त रही। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, अजित शरद पवार के आवास से करीब 15 मिनट बाद ही बाहर निकल आए। दोनों की तरफ से बैठक के बारे में कोई बयान नहीं आया है।

चंद मिनटों में मीटिंग खत्म होने की बात इसलिए क्योंकि मुलाकात की रिपोर्ट करीब 9.21 बजे आई और करीब 11 मिनट के बाद 9.32 बजे अजित की गाड़ी लौटने के विजुअल और खबर सामने आए।

देर शाम एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बताया कि शरद पवार की पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार के लिए अपनी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनकी भलाई की कामना करने का आग्रह करूंगा।" बता दें कि बगावत के पहले भुजबल भी शरद पवार के करीबी सहयोगी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+