अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Recommended Video

    Ajay Makan ने Delhi Congress Chief की Position से दिया Resign, ये वजह आई सामने | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। अजय माकन ने ट्वीट करके राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली यूनिट की कमान सौंपी थी।

    Ajay Maken resigns as Delhi Congress President, thanks Congress workers

    अजय माकन ने ट्वीट किया, '2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा,कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!'

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है। बता दें कि अजय माकन का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था। कुछ महीने पहले भी उनके इस्तीफे की खबरें आई थीं, जिसके बाद उन्होंने इस खबरों का खंडन किया था और कहा था कि वे अपना इलाज करा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+