न्यासा को ट्रोल करने पर अजय देवगन बोले- ऐसे लोगों का माइंडसेट बकवास होता है

नई दिल्ली। एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भले ही फिल्म स्टार नहीं हैं लेकिन वे अपनी तस्वीरों के चलते अकसर चर्चाओं में आ जाती हैं। इसके अलावा नाइसा अपने कपड़ों के चलते ट्रोल के निशाने पर भी आ जाती हैं। नाइसा को ट्रोल करने वालों को अजय अकसर जवाब देते हैं। हाल ही में अजय ने डेक्कल क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में इसपर बात की।

'जो ये करते हैं उनका माइंडसेट बकवास है'

'जो ये करते हैं उनका माइंडसेट बकवास है'

अपनी बेटी न्यासा को ट्रोल किए जाने को लेकर अजय देवगन ने डेक्कन क्रोनिकल से कहा कि- जो लोग भी ये करते हैं उनका माइंडसेट एकदम बकवास होता है। इसलिए हम भी न तो इन चीजों पर ध्यान देते हैं न ही इनपर बात करते हैं। इसके अलावा फेक आईडी से आने वाले ऐसे कमेंट को तवज्जो देना हम जरूरी नहीं समझते।

ड्रेस के चलते ट्रोल हुई थीं न्यासा

ड्रेस के चलते ट्रोल हुई थीं न्यासा

कुछ समय पहले न्यासा को उनकी उस तस्वीर के लिए ट्रोल किया गया था। इसमें न्यासा ने लंबा हुड पहना हुआ था जिसके चलते नीचे पहले हुए शॉर्ट्स दिखाई नहीं पड़ रहे थे। इसपर लोग न्यासा की ड्रेसिंग को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। इसपर अजय देवदन ने कहा था कि 14 साल की बच्ची के साथ जिस तरह से बर्ताव किया गया और जो कुछ उसे लेकर लिखा गया वो हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि न्यासा ने शॉर्टस पहने थे, इसके बावजूद जो लिखा गया वो ठीक नहीं था। अजय देवगन ने कहा कि ट्रोल करने वाले ये तक ख्याल नहीं करते हैं कि उसकी उम्र क्या है और इसका उसके जहन पर क्या असर होगा।

बच्चों के साथ ये बर्ताव ठीक नहीं

बच्चों के साथ ये बर्ताव ठीक नहीं

अजय देवगन का कहना है कि बच्चों पर इस तरह से हमला ठीक नहीं। मैं तो ऐसे लोगों से यहीं कहूंगा कि हमारे बच्चों को अकेला छोड़ दें। बच्चों को अपना स्पेस चाहिए। बच्चे हर समय घर से तैयार होकर नहीं निकलना चाहते हैं ये बहुत ही खराब बात है कि ऐसी चीजें हो रही हैं।

यह भी पढे़ं- उर्वशी रौतेला ने बाथरूम से शेयर की अपनी तस्वीर, हो रही वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+