तौकते तूफान में तबाह हुआ अजय देवगन की फिल्म "मैदान" का सेट,जानें नुकसान पर क्या बोले निर्देशक बोनी कपूर
मुंबई, 20 मई: कोरोना महामारी के बीच मायानगरी मुंबई तौकते तूफान से जबरदस्त प्रभावति हुई। मुंबई में इस तूफान में 108 किमी प्रति घंटे की भारी बारिश और हवा की गति ने शहर के चारों ओर कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया था। चक्रवात ने मुंबई में फिल्म उद्योग को भी प्रभावित जबदस्त प्रभावित किया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान का सेट तौकते तूफान की चपेट में आकर तबाह हो गया है, जिससे प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ था।

सेट पर 40 लोग थे मौजूद जब तौकते ने हिट किया
सूत्रों के अनुसार जब तूफान आया तो मैदान के सेट पर 40 लोग मौजूद थे। सभी ने सेट को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। इस सेट पर फुटबॉल के मैच वाला पार्ट शूट किया जाना था,लेकिन इस तबाही के बाद अभी सूटिंग नहीं हो पाएगी। ये पहली बार नहीं है जब मैदान फिल्म के 16 एकड़ में फैले सेट पर मुसीबत आई है। साल 2020 में कोविड लॉकडाउन की वजह से भी सेट को तोड़ना पड़ा था। ये सुकनू की बात है कि इनडोर और आउटडोर सीन कोलकाता और लखनऊ में शूट हो चुके हैं।

जानें लाखों के नुकसान देख क्या बोले निर्देशक कपूर
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है कि मुंबई में मैदान का एक स्टैंडिंग सेट चक्रवात से नष्ट हो गया था। बोनी कपूर ने कहा जो तबाह हुआ वो सेट स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए मैच फिल्माने के लिए बनाया गया एक स्टेडियम था। लॉकडाउन हटने के बाद मैदान के अंतिम शेड्यूल के लिए सेटों को फिर से बनाना होगा। कपूर ने कहा, "हमने अंतिम शेड्यूल में आठ मैचों की शूटिंग के लिए एक पूरा फुटफॉल स्टेडियम बनाया था। जबकि हमने चार मैचों के साथ शूटिंग को रोक दिया था और अब, चक्रवात ने हमारे सेट को नष्ट कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हर कोई किसी न किसी तरह से पीड़ित है। बोनी कपूर ने कहा शुक्र है कि किसी मनुष्य को कोई चोट नहीं आई है।"

लॉकडाउन में तोड़ना पड़ा था मैदान फिल्म का सेट
पिछले साल फिल्म निर्माताओं ने खुलासा किया था कि उन्हें मई 2020 में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण मैदान फिल्म के लिए बनाए गए एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम को तोड़ना पड़ा था। इसे 2020 के अंत में फिर से बनाया गया शूटिंग शुरू करने के लिए मैदान का सेट कथित तौर पर मुंबई के मड द्वीप में है, जिसका इस्तेमाल फिल्म के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की शूटिंग के लिए किया गया था।

फिल्म मैदान पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच पर आधारित है
बता दें फिल्म मैदान पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन का अनुसरण करता है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1950 के दशक में नई ऊंचाइयों को छुआ। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित, मैदान वर्तमान में 15 अक्टूबर, 2021 को रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, रिपोर्टों ने दावा किया है कि मौजूदा स्थिति के कारण सिनेमाघरों को बंद रहने पर फिल्म में पे-पर-व्यू रिलीज और डीटीएच सेवाओं पर हो सकती है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications