ऐश्वर्या राय ने 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की पत्‍नी बनने से कर दिया था इंकार,एक्‍ट्रेस ने बताई वजह

ऐश्वर्या राय ने 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की पत्‍नी बनने से कर दिया था इंकार, एक्‍ट्रेस ने खुद बताई वजह

मुंबई। बॉलीवुड की कुछ फिल्‍में सदाबहार हैं जो दर्शकों खूब पसंद आती है। इन्‍हीं फिल्‍मों में एक शाहरूख खान की फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है' है। 'कुछ कुछ होता है' जब भी स्‍क्रीन पर दिखाई देती है दर्शक इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। ब्लॉकबस्टर मूवी "कुछ-कुछ होता है" को लेकर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि इस मूवी में उन्‍हें एक किरदार निभाने का ऑफर हुआ था लेकिन उन्‍होंने रिजेक्‍ट कर दिया था। आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय ने उस ऑफर को क्यों ठुकराया था।

करण जौहर ने ऐश्‍वर्या राय को ये रोल किया था ऑफर

करण जौहर ने ऐश्‍वर्या राय को ये रोल किया था ऑफर

बता दें 1998 में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म कुछ-कुछ होता है दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्‍म में बॉलीवुड के मशहूर शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ये फिल्‍म रुपहले पर्दे की सुपर-डूपर हिट फिल्‍म साबित हुई थी। बॉलीवुड की बेहरीन फिल्‍मों की लिस्‍ट में शुमार कुछ-कुछ होता है फिल्‍म में शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की एक्टिंग को दर्शकों ने जमकर सराहा था । इस फिल्‍म ने बॉक्‍स आफिस पर जमकर कलेक्‍शन किया। कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी जिन्‍होंने टीना का किरदार निभाया और सुपरस्‍टार बन गई। लेकिन आपको ताज्जुब होगा कि ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया था कि कुछ-कुछ होता है में टीना का किरदार उन्‍हें ऑफर हुआ था।

ऐश्‍वर्या राय ने खुद किया था ये खुलासा

ऐश्‍वर्या राय ने खुद किया था ये खुलासा

ऐश्‍वर्या राय ने बताया कि कुछ-कुछ होता है में करण जौहर की टीना के कैरेक्‍टर के लिए पहली पसंद रानी मुखर्जी नहीं बल्कि वो थीं। इस रोल को लेकर पहले करण जौहर ऐश्‍वर्या राय के पास पहुंचे थे, लेकिन ऐश्‍वर्या राय ने इस रोल को करने से इंकार कर दिया था।


जानें क्यों ऐश्‍वर्या ने शाहरूख खान की पत्‍नी बनने से किया था इंकार

जानें क्यों ऐश्‍वर्या ने शाहरूख खान की पत्‍नी बनने से किया था इंकार

ऐश्‍वर्या ने खुलासा किया था कि वो उन्‍होंने इससे पहले तीन फिल्‍में ही की थी और वो काफी कन्‍फ्यूज थीं। उनको ये फैसला लेना काफी मुश्किल लग रहा था। आखिरकार ऐश्‍वर्या ने टीना का रोल करने से इंकार कर दिया था। ऐश्‍वर्या उस समय हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में बिलकुल नई थी लेकिन शुरूआत में ही उनकी तुलना बॉलीवुड में बड़ी और पॉपुलर एक्‍ट्रेस से की जाने लगी थी।

कुछ कुछ होता है करण जौहर की थी डेब्यू फिल्‍म

कुछ कुछ होता है करण जौहर की थी डेब्यू फिल्‍म

कुछ कुछ होता है में लीड रोल में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी थे और ये करण जौहर की डेब्यू फिल्म थी। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सना सईद, अर्चना पूरन सिंह, फरीदा जलाल और हिमानी शिवपुरी ने बहुत धासू एक्टिंग की थी। सलमान खान ने फिल्‍म के आखिरी हिस्‍से में एंट्री करते हुए अमन का किरदार निभाया था। टीना फिल्म में राहुल की गर्लफ्रेंड होती है और बाद में उसकी राहुल से शादी भी हो जाती है। काजोल यानी अंजली राहुल की दोस्त होती है और वह राहुल से प्यार भी करती है। लेकिन राहुल टीना से शादी लेता है और अंजली राहुल से दूर चली जाती है। बाद में टीना की मौत हो जाती है और फिल्म के आखिर में राहुल और अंजली मिल जाते हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/viral-pictures-of-sonali-raut-60042.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+