Tik Tok की 'ऐश्वर्या राय' ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'कार्बन कॉपी'

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसे दिखने वाले कई लोगों की वीडियो वायरल होती रहती है लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है जब असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके नैन-नक्श काफी हद तक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलता जुलता है। पहली बार में कोई भी इस वीडियो को देख कर धोखा खा सकता है कि यह सच में ऐश्वर्या राय ही तो नहीं?

Recommended Video

    Aishwarya Rai की हमशक्ल की Tiktok Video Social Media पर Viral | वनइंडिया हिंदी
    ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी

    ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई लड़की का नाम अम्मुज अमृता है जो अपने टिक टॉक वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के डायलॉग पर लिप सिंक करती है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह साल 2000 मे आई ऐश्वर्या राय बच्चन की तमिल फिल्म 'कंडुकोडाइन कंडुकोडाइन' के एक पॉपुलर डॉयलॉग के साथ लिप सिंक कर रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर खूब बवाल काटा है।

    View this post on Instagram

    From my most fav video😍

    A post shared by 💖Ammuzz💖 (@ammuzz_amrutha) on

    अम्मुज अमृता का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया यूजर्स अब अम्मुज अमृता को ऐश्वर्या राय बच्चन की जेरॉक्स कॉपी बता रहे हैं। अम्मुज अमृता ने फिल्म 'कंडुकोडाइन कंडुकोडाइन' के 20 साल पूरे होने पर अपने वीडियो को टिकटॉक पर रिक्रिएट किया था जो अब वायरल हो गया है। अम्मुज अमृता ज्यादातर ऐश्वर्या राय के डॉयलॉग और गाने पर ही वीडियो बनाती हैं, उनका इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट ऐसे फोटो और वीडियो से भरा हुआ है।

    View this post on Instagram

    ❤️❤️❤️❤️

    A post shared by 💖Ammuzz💖 (@ammuzz_amrutha) on

    असली-नकली की पहचान करना मुश्किल

    अम्मुज अमृता का वीडियो देखने के बाद आप भी इस बात से इनकार नहीं करेंगे कि इनके और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच के अस्वाभाविक समानता है। अम्मुज अमृता ने कई ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वह ऐश्वर्या राय जैसे पोज कर रही हैं। फैंस उन्हें ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। इस बीच टिकटॉक पर एक और लड़की है जो काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसी ही दिखती है। उसके वीडियो और फोटो भी काफी वायरल हो रहे है।

    ऐश्वर्या राय जैसी एक और लड़की वायरल

    ऐश्वर्या राय जैसी एक और लड़की वायरल

    ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम आशिता सिंह राठौर है। हैरानी की बात यह है कि आशिता सिंह को टिकटॉक पर आए अभी एक सप्ताह ही हो रहा है लेकिन उनके वीडियोज अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतने कम समय के अंदर ही इनके 1600 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। आशिता सिंह की आंखे भी ऐश्वर्या राय की तरह नीली हैं, उनके बाल और चेहरे के एक्सप्रेशन भी काफी हद तक एक जैसे ही हैं।

    यह भी पढ़ें: पटनाः तेज प्रताप का ये TikTOK वीडियो हो गया वायरल, सिर पर लगा रखे थे मोर पंख

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+