पटनाः तेज प्रताप का ये TikTOK वीडियो हो गया वायरल, सिर पर लगा रखे थे मोर पंख

पटना। हमेशा अपने पहनावे, लुक्स और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इस बार अपने टिक टॉक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। तेज प्रताप यादव टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो हमेशा कुछ गानों के साथ वीडियो बनाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक नए अवतार में वीडियो बनाया जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गीता के श्लोक पर बनाया वीडियो

गीता के श्लोक पर बनाया वीडियो

नए अवतार में तेज प्रताप यादव श्री कृष्ण (Shri krishna) बनें हुए नजर आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जैसी पोशाक को पहनें तेज प्रताप सिर पर मोर पंख लगाए श्लोक पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में तेज प्रताप यादव यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक पर लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके थे।

बांसुरी बजाते हुए बनाया था वीडियो

बांसुरी बजाते हुए बनाया था वीडियो

सके अलावा 63 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है अचंभित हो जा रहा है। बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव का बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव पीले रंग की धोती, सफेद कुर्ता पहनकर बांसुरी बजाते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया यूजर्स को तेज प्रताप का ये वीडियो भी काफी पसंद आया था।

तेज प्रताप यादव ने किया ट्वीट

आरजेडी नेता तेज प्रताप ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने ट्वीट में मजदूरों को प्रवासी लिखने पर आड़े हाथों ले लिया। तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि पलटी-मारी की आदत ऐसी की, जाती नहीं. चोरी की गई #थीसिस को पढ़कर "प्रवासी" शब्द पर ज्ञान बांचने वाले नीतीश कुमार जी महीनों से अपने आधिकारिक ट्विटर ID से दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए "प्रवासी" शब्द का उपयोग करते आ रहे हैं. तेज प्रताप ने लिखा कि"गिरगिट" भी शर्मा जाए ऐसी पलटी-मारी से.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+